
बदायूं डबल मर्डर केसः खौफनाक वारदात का क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस, साजिद के भाई जावेद से पूछताछ जारी
AajTak
मंगलवार की देर शाम साजिद ने अपने पड़ोसी विनोद और संगीता के दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस हिरासत में ही एक एनकाउंटर में साजिद मारा गया था. और उसका भाई जावेद मौके से फरार हो गया था. लेकिन बाद में उसने बरेली में सरेंडर कर दिया था.
Badaun Double Murder Case: बदायूं डबल मर्डर केस में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पुलिस अब इस खौफनाक वारदात का क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी. ताकि पूरी वारदात को समझा जा सके. यही नहीं, जिले के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि इस केस में अगर जरूरत पड़ी तो साजिद के भाई जावेद का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा. क्योंकि अभी तक पुलिस को इस दोहरे हत्याकांड के पीछे कातिल का 'मोटिव' पता नहीं चल पाया है.
बरेली में जावेद ने किया था सरेंडर बीते मंगलवार की देर शाम साजिद ने अपने पड़ोसी विनोद और संगीता के दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस हिरासत में ही एक एनकाउंटर में साजिद मारा गया था. और उसका भाई जावेद मौके से फरार हो गया था. मगर गुरुवार तड़के ही जावेद ने बरेली के सैटेलाइट थाने में सरेंडर किया था. इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी. गुरुवार की देर शाम इस मामले में बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने उससे पूछताछ के बाद वारदात के दिन की जानकारी साझा की.
'बचपन से ही बीमार रहता था साजिद' एसएसपी आलोक ने बताया कि जिस दोहरे हत्याकांड की पुलिस तफ्तीश कर रही थी, उसमें जावेद से पूछताछ की गई है. उसने बताया कि साजिद बचपन से बहुत बीमार रहता था. साजिद को ठीक करने के लिए बदायूं में स्थित छोटे सरकार, बड़े सरकार की दरगाह पर पिता झोपड़ी डाल कर रहने लगे थे. वो और साजिद दोनों भाई एक साथ सैलून में काम करते थे. वारदात के दिन वे दोनों रोजाना की तरह सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच घर से सैलून आए थे. साजिद उस दिन गुमसुम था. शाम को साजिद की तबीयत खराब हुई, तो उसने कहा उसे खून की उल्टी से लग रही है.
विनोद सिंह के घर अकेला गया था साजिद जावेद को यह बात कहकर, साजिद वहां से चला गया था. लेकिन थोड़ी देर बाद साजिद एक चाकू लेकर वापस आया. इसके बाद साजिद अकेले ही सैलून के सामने विनोद सिंह के घर में गया. कुछ मिनट बाद विनोद सिंह के घर में चीख-पुकार मच गई. साजिद को जब खून से सने कपड़ो में जावेद ने देखा, तो वो भीड़ इकट्ठी होती देखकर वहां से भाग गया. जावेद ने पुलिस को बताया कि विनोद सिंह के घर में साजिद अकेला गया था और वो नीचे खड़ा था. जावेद की मानें तो वो जब छूरी लेकर आया था, तो हिंसक हो गया था. जावेद ने आगे कहा कि साजिद मानसिक तौर पर परेशान रहता था. कई बार वो उग्र हो जाता था. विनोद के परिवार में साजिद का आना जाना भी था. विनोद सिंह के परिवार से उनके अच्छे ताल्लुकात थे.
जावेद ने नहीं बताया साथ जाने का मोटिव एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक, जावेद के सरेंडर के वीडियो की जांच की जा रही है. साजिद हत्या के उद्देश्य से ही घर में गया था. जावेद ने साजिद के साथ चलने का कोई मोटिव नहीं बताया है. उसने कहा कि वह बस साथ चला गया था. जावेद ने बताया है कि साजिद बात बात पर गुस्सा हो जाता था. वो पीर मजार पर जाकर बैठ जाता था. वो तीन जगहों पर अक्सर अपना वक्त व्यतीत करता था.
पीड़िता ने कहा- कॉल रिकॉर्ड निकलवाए पुलिस उधर, मरने वाले दोनों बच्चों की मां संगीता का कहना है कि वारदात के वक्त जावेद ही साजिद को बाइक से लेकर उनके घर आया था. हत्या के बाद साजिद ने उनके घर से ही किसी को फोन किया था. संगीता ने कहा कि पुलिस कॉल रिकॉर्ड निकलवाकर इस बात का पता लगाए कि साजिद ने आखिर किसको फोन किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










