
बड़े संकट में फंसे पाकिस्तान के लिए फ्रांस ने किया ये ऐलान
AajTak
पाकिस्तान के मुश्किल समय में फ्रांस उसकी मदद के लिए आगे आया है. फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि पाकिस्तान को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए वह वित्तीय संस्थानों से बात कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए 360 मिलियन यूरो की मदद का ऐलान भी किया.
आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए फ्रांस की ओर से अच्छी खबर है. फ्रांस ने ऐलान कर दिया है कि वह पाकिस्तान की डूबती नैया को बचाने में सहयोग करेगा. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि बाढ़ की तबाही झेल रहे पाकिस्तान की मदद के लिए वह (मैक्रों) वित्तीय संस्थानों से बात करने के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान की आर्थिक मदद भी करेंगे.
जिनेवा मूट के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह बात कही हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बाढ़ की तबाही से उबारने के लिए फ्रांस की ओर से 360 मिलियन यूरो की मदद की जाएगी.
मालूम हो कि बाढ़ से हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र को साथ लेकर दुनिया से आर्थिक मदद की अपील कर रहा है. पाकिस्तान में हाहाकार मचाने वाली बाढ़ ने एक तिहाई देश को अपनी चपेट में लेकर करोड़ों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. करीब 80 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. 1700 लोगों की बाढ़ की वजह से मौत हो गई.
बाढ़ की वजह से पाकिस्तान का जितना नुकसान हुआ, उसकी भरपाई के लिए भी कम से कम 16 अरब डॉलर की जरूरत है. इसी वजह से पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय मंच पर लगातार मदद की अपील कर रहा है.
जिनेवा में आईएमएफ के अधिकारियों से मिलेंगे पाकिस्तान के वित्त मंत्री पाकिस्तान को तंगहाली खत्म करने के लिए अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से बेलआउट प्रोग्राम के तहत 1.1 अरब डॉलर की किश्त का इंतजार है. आईएमएफ के अधिकारियों से पाकिस्तानी सरकार की कई चरणों में वार्ता हो रही है. जिनेवा में भी कॉन्फ्रेंस से अलग पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार की आईएमएफ अधिकारियों से मुलाकात होगी.
आईएमएफ के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के प्रतिनिधि पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार से जिनेवा में मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात जिनेवा मूट कॉन्फ्रेंस से इतर होगी.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







