
बच्चों की पीठ से घटेगा स्कूल बैग का वजन, सप्ताह में एक दिन 'नो बैग डे', इस राज्य में जारी हुए आदेश
AajTak
No Bag Day Policy: स्कूल बैग का वजन निर्धारित करने के साथ ही राज्य सरकार ने सप्ताह का एक दिन 'नो बैग डे' करने का भी निर्देश दिया है. निर्देश के अनुसार, स्कूलों को सप्ताह में एक बार, सामान्य रूप से शनिवार को 'नो बैग डे' मनाने के लिए कहा गया है.
No Bag Day Policy: बच्चों पर बढ़ते स्कूल बैग के वजन को घटाने के लिए कर्नाटक सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. नए निर्देशों के अनुसार, अब बच्चों के स्कूल बैग का वजन बच्चे के खुद के वजन के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए. राज्य सरकार के इस नियम से बच्चों के स्कूल बैग का वजन निर्धारित भार से अधिक नहीं हो सकेगा.
सप्ताह में एक दिन 'नो बैग डे' स्कूल बैग का वजन निर्धारित करने के साथ ही राज्य सरकार ने सप्ताह का एक दिन 'नो बैग डे' करने का भी निर्देश दिया है. निर्देश के अनुसार, स्कूलों को सप्ताह में एक बार, सामान्य रूप से शनिवार को 'नो बैग डे' मनाने के लिए कहा गया है. इस दिन बच्चों को बगैर स्कूल बैग के स्कूल आना होगा और उन्हें किताबी पढ़ाई से अलग व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा.
कमेटी ने जारी की थी रिपोर्ट राज्य सरकार ने डॉ. वीपी निरंजनराध्या समिति द्वारा दी गई सिफारिशों के आधार पर यह आदेश जारी किए हैं. इस कमेटी का गठन राज्य सरकार द्वारा स्कूल बैग के वजन पर स्वास्थ्य प्रभाव का अध्ययन करने के लिए किया गया था. कमेटी ने 2018-19 के दौरान अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी थी जिसके आधार पर यह निर्णय लिए गए हैं. जारी निर्देशों को ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने जिलों में सख्ती से लागू कराना होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









