
बच्चे की नाक में 8 साल फंसी रही 'बंदूक की गोली', डॉक्टरों ने किया ये इलाज
AajTak
एक बच्चे की नाक में बंदूक की गोली 8 साल तक फंसी रहीं. उसे कोई गंध नहीं आती थी. जब उसके नाक में फंसी गोलियों की वजह से बदबूदार तरल पदार्थ नाक से बहने लगा तो उसे डॉक्टरों को दिखाया गया. डॉक्टरों ने नाक की जांच की तो हैरान रह गए. बच्चा जब 15 साल का हुआ तब वह पहली बार इस दिक्कत के साथ डॉक्टर के पास गया था. इस खबर की रिपोर्ट JAMA ओटोलैरिंजोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी नाम के जर्नल में प्रकाशित हुई है.
एक बच्चे की नाक में बंदूक की गोली 8 साल तक फंसी रहीं. उसे कोई गंध नहीं आती थी. जब उसके नाक में फंसी गोली की वजह से बदबूदार तरल पदार्थ नाक से बहने लगा तो उसे डॉक्टरों को दिखाया गया. डॉक्टरों ने नाक की जांच की तो हैरान रह गए. बच्चा जब 15 साल का हुआ तब वह पहली बार इस दिक्कत के साथ डॉक्टर के पास गया था. इस खबर की रिपोर्ट JAMA ओटोलैरिंजोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी नाम के जर्नल में प्रकाशित हुई है. (प्रतीकात्मक फोटोः गेटी) जब डॉक्टर ने बच्चे की नाक में इंडोस्कोप और टयूब कैमरा लगा कर देखा तो पाया कि उसकी नाक में टरबिनेट हाइपरट्रॉफी (Terbinate Hypertrophy) नाम की दिक्कत हो गई है. यानी नाक में टरबिनेट्स नामक स्थान में सूजन आ गई है. आमतौर पर ऐसा मौसमी एलर्जी या साइनस के कारण होता है. इस जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को एक स्प्रे और एंटीहिस्टामिन दवा दी. और उसे 4 से 6 हफ्ते बाद वापस आने को कहा. (प्रतीकात्मक फोटोः गेटी) लेकिन बच्चा एक साल तक वापस इलाज के लिए नहीं आया. 16 साल की उम्र तक बच्चा नाक की इन्हीं दिक्कतों के साथ जीता रहा. उसकी नाक से बदबूदार तरल पदार्थ निकलता रहा. उसके नाक से आने वाली दुर्गंध से पूरा कमरा भर जाता. बच्चे ने कहा कि उसे नही लगता कि उसकी सांस खराब है लेकिन वो इस बदबूदार फ्लूइड के निकलने से शर्मिंदगी महसूस करता था. (प्रतीकात्मक फोटोःगेटी)More Related News













