
बंगाल: सच साबित हो रही प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, दो अंकों में सिमट रही बीजेपी
AajTak
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का चुनावी अभियान देखने वाले रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कई महीने पहले भविष्यवाणी कर दी थी कि बीजेपी बंगाल में 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज अगर सबसे ज्यादा लोगों की किसी राज्य के चुनावी नतीजों पर ध्यान है तो वो है पश्चिम बंगाल. वोटों की गिनती जारी है और अब तक आए रुझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी तृणमूल कांग्रेस से पिछड़ती हुई नजर आ रही है. रुझानों के मुताबिक जहां तीसरी बार ममता बनर्जी बंगाल की सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है वहीं बीजेपी के लिए 100 का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल नजर आ रहा है. अभी तक के रुझानों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि तृणमूल कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी और दावा दोनों सही होने जा रहा है. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का चुनावी अभियान देखने वाले रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कई महीने पहले भविष्यवाणी कर दी थी कि बीजेपी बंगाल में 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. अभी तक जो रुझान पश्चिम बंगाल को लेकर आए हैं उसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 203 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि बीजेपी को सिर्फ 86 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है. हालांकि, बीते 29 अप्रैल को आखिरी चरण के मतदान के बाद जब एग्जिट पोल के अनुमान आए थे तो बीजेपी को 100 पार बताया गया था. बीजेपी ने बंगाल के लिए 200 पार का लक्ष्य रखा था. चुनाव से पहले रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीजेपी के 100 सीट पार नहीं करने की भविष्यवाणी के साथ ही ये ऐलान भी किया था कि अगर उनकी बात गलत साबित होगी तो वो अपना ये काम बंद कर देंगे. उस वक्त बीजेपी के तमाम बड़े और छोटे नेताओं ने प्रशांत किशोर के इस दावे का मजाक उड़ाया था लेकिन अब जो सीटों के आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे लगता है कि उनकी बात सच साबित हो रही है. प्रशांत किशोर के इस दावे के जवाब में बीजेपी के नेताओं ने 2 मई दीदी गई का नारा दिया था.
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









