
'फ्लेमिंग भी धोनी को ड्रॉप नहीं कर सकते...', चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार का बड़ा दावा
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता. एमएस धोनी आगामी आईपीएल सीजन में भी सीएसके के लिए धूम मचाने जा रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में एक बार फिर फैन्स की नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहने वाली हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मैदान पर उतरेंगे. सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन पहले ही साफ कर चुके हैं कि धोनी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्लेइंग इलेवन में धोनी की भूमिका क्या होगी, इसका अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट लेगा.
यह देखना दिलचस्प होगा कि एमएस धोनी विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे या फिर उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में इस्तेमाल किया जाएगा. आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन सीमित, लेकिन उपयोगी रहा था. उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 24.50 और स्ट्राइक रेट 135.17 रहा. धोनी ज्यादातर मौके पर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए और आखिरी ओवरों में टीम के लिए तेजी से रन बनाने का काम किया.
यह भी पढ़ें: कपिल, धोनी, रोहित या सूर्या? जब-जब भारत बना वर्ल्ड चैम्पियन, कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन
भारत और सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना है कि सीएसके मैनेजमेंट के लिए धोनी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना लगभग असंभव होगा. बद्रीनाथ ने कहा कि टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के लिए धोनी को लेकर निर्णय लेना बेहद मुश्किल होगा. बद्रीनाथ का मानना है कि धोनी के कद और टीम में उनकी अहमियत को देखते हुए उन्हें सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करना भी आसान फैसला नहीं होगा.
'धोनी को ड्रॉप करने की हिम्मत नहीं' सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह प्रशासनिक फैसला है या नहीं, सीईओ ने कहा था कि धोनी सभी मैच खेलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह रणनीतिक फैसले का समर्थन करेंगे. लेकिन क्या स्टीफन फ्लेमिंग जाकर धोनी से कह सकते हैं कि आप यह मैच नहीं खेलेंगे? मुझे नहीं लगता कि उनके पास ऐसा करने का कोई मौका है. आखिर वह कैसे जाकर धोनी से कहेंगे कि आपको ड्रॉप किया जा रहा है? मुझे तो लगता है कि यह बिल्कुल संभव नहीं है.'
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि दुनिया का कोई भी स्पोर्ट स्टाफ और यहां तक फ्लेमिंग भी धोनी से जाकर यह कह सकते हैं कि आप यह मैच नहीं खेलेंगे या आप इम्पैक्ट प्लेयर हैं. मैं नहीं समझता हूं कि ऐसा संभव है. उनकी हैसियत को देखते हुए यह फैसला लेना बेहद मुश्किल होगा.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








