
पूरा घर ट्रक पर शिफ्ट, सड़क पर चलता देख लोग रह गए हैरान, देखें वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक वेल-फर्निश्ड घर पूरा का पूरा ट्रक पर लदा हुआ सड़क से गुजरता नजर आ रहा है. आमतौर पर लोग घर बदलते वक्त सामान शिफ्ट करते हैं, लेकिन यहां तो छत, दीवारें और खिड़कियों समेत पूरा घर ही शिफ्ट किया जा रहा है. इस अनोखे नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया है
क्या आपने कभी सोचा है कि एक पूरा घर, छत, दीवारें और खिड़कियां समेत, ट्रक पर लादकर हाईवे पर दौड़ता हुआ दिखे. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक पूरा घर ट्रक पर सवार होकर जा रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो न्यूजीलैंड का है.
न्यूजीलैंड में यह नजारा आम है .यहां के लकड़ी के घर इतने हल्के होते हैं कि उन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है. यह न सिर्फ देखने में दिलचस्प लगता है, बल्कि पर्यावरण के लिए फायदेमंद और बजट में घर पाने का शानदार तरीका भी है.
दरअसल, न्यूजीलैंड में ज़्यादातर पुराने घर लकड़ी के बने होते हैं. ये घर हल्के, मज़बूत और रिलोकेटेबल होते हैं. शहरों में री-डेवलपमेंट के समय इन्हें तोड़ने के बजाय दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाता है. इससे कचरा कम होता है और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचता.
देखें वायरल वीडियो
न्यूजीलैंड में होम शिफ्टिंग, यानी रिलोकेटेबल हाउसेज को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना, कोई अजीब बात नहीं है. दुनिया के कई देशों की तुलना में यह चलन न्यूजीलैंड में कहीं ज्यादा आम है. इसकी वजह देश की हाउसिंग मार्केट, बिल्डिंग स्टाइल और आर्थिक हालात से जुड़ी हुई है.
क्यों आम है न्यूजीलैंड में होम शिफ्टिंग?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












