
चार साल अनुभवी व्यक्ति को नौकरी से निकाला, नहीं करना चाहता है कोडिंग, पोस्ट वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे पोस्ट वायरल हो जाते हैं,जो दिल को छू जाते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर ऐसी ही एक घटना काफी वायरल हो रही है. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को चार साल के बाद नौकरी से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह उससे होने वाले तनाव और कई तरह की परेशानी से जूझ रहा है. इसे लेकर उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने इमोशन को शेयर किया है.
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने नौकरी से जुड़े अनुभव को शेयर किया है. उसकी ये बातें सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया है. इस दौरान उसने बताया कि वह करीब एक कंपनी में चार साल से काम कर रहा है लेकिन अचानक कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया.
इससे उसपर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है. इस पोस्ट में शख्स ने नौकरी जाने के बाद उससे होने वाले तनाव और करियर में बदलाव को लेकर चर्चा की है. ये पोस्ट इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो गई.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बता दें कि इस शख्स के पास करीब चार साल का अनुभव है और एसडीई-2 (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर) के पद पर काम कर रहा था. इसकी सैलरी करीब 2.3 लाख रुपये प्रति माह थी. लेकिन नौकरी ली जाने के बाद उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट कर लिखा कि एसडीई-2 की नौकरी चली गई, कोडिंग से हटकर कुछ और करने की सोच रहा हूं.
30 के बाद करियर में बदलाव है मुश्किल
30 साल की उम्र के करियर पर विचार कर बदलाव करना इस इंजीनियर के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. पोस्ट में उसने ये भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में उसकी कोडिंग में रुचि कम हो गई है. लगातार लंबी ड्यूटी, कठिन टेक्नोलॉजी और बेहतर प्रदर्शन करने के दबाव ने उसे थका दिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











