
'फोरेंसिक सबूतों को मिटाने के लिए धो दिया पूरा थाना...,' ओडिशा मामले में पीड़िता का नया दावा
AajTak
पीड़िता ने भरतपुर के पुलिस अधिकारियों पर जानबूझकर फोरेंसिक सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है और कटक की क्राइम ब्रांच को शिकायती पत्र सौंपा है. पीड़िता ने कहा कि उसे स्पॉट वेरिफिकेशन और जांच के लिए 24 सितंबर को भरतपुर पुलिस स्टेशन में बुलाया गया. जांच में फोरेंसिक टीम शामिल थी.
ओडिशा के भरतपुर में आर्मी अफसर और उसकी मंगेतर के साथ बदसलूकी मामले में मोहन माझी सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. इस बीच, पीड़िता लड़की ने भरपुर पुलिस स्टेशन से जुड़े अफसरों पर सबूतों को मिटाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है और दोषी अफसरों के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग की है. पीड़िता का कहना है कि सबूतों को मिटाने के लिए थाने में यज्ञ-हवन के बहाने पानी से धुलाई की गई है.
पीड़िता ने भरतपुर के पुलिस अधिकारियों पर जानबूझकर फोरेंसिक सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है और कटक की क्राइम ब्रांच को शिकायती पत्र सौंपा है. पीड़िता ने कहा कि उसे स्पॉट वेरिफिकेशन और जांच के लिए 24 सितंबर को भरतपुर पुलिस स्टेशन में बुलाया गया. जांच में फोरेंसिक टीम शामिल थी. चूंकि संबंधित घटना भरतपुर पुलिस स्टेशन के परिसर में ही हुई थी.
जानबूझकर सबूत नष्ट करने की साजिश का आरोप
वहां पहुंचने पर पता चला कि पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर पुलिस स्टेशन परिसर के भीतर पूजा (अनुष्ठान) और हवन (अग्नि यज्ञ) किया है. महिला के अनुसार, अनुष्ठान एक पुजारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में किया गया. पीड़िता का दावा है कि यह कार्य जांच से संबंधित महत्वपूर्ण सबूतों को जानबूझकर नष्ट करने के लिए एक बहाना है. पूरे पुलिस स्टेशन को दो बार अच्छी तरह से धोया गया, जिसके कारण महत्वपूर्ण फोरेंसिक साक्ष्य नष्ट हो गए, जिन्हें टीम को इकट्ठा करना था.
पीड़िता का कहना था कि यह अनुष्ठान सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के उद्देश्य से आंखों में धूल झोंकने से ज्यादा कुछ नहीं है. उन्होंने क्राइम ब्रांच के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल जरूरी कार्रवाई करने और आगे सबूतों को नष्ट करने या छेड़छाड़ करने से रोकने का आग्रह किया है.
पीड़िता ने इंडिया टुडे से पुष्टि की कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ के लिए पुलिस स्टेशन के कोने-कोने को साफ किया गया था. चूंकि मामला फिलहाल एसडीजेएम, भुवनेश्वर के समक्ष विचाराधीन है, इसलिए यह देखना बाकी है कि इस गंभीर आरोप के बाद क्या कार्रवाई की जाएगी.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










