
फिल्मी है ये Love Story! विदेश घूमने गई लड़की को हुआ होटल वाले से प्यार, और फिर...
AajTak
50 साल पहले छुट्टियों में रोमांटिक अंदाज में कपल की मुलाकात ग्रीस में हुई थी. करीब तीन साल बाद इस कपल ने शादी कर ली. लड़की अमेरिका की रहने वाली थी और लड़का ग्रीस मे रहता था.
साल 1971 की बात है, सुरा क्रच नाम की लड़की ग्रेजुएट होकर घूमने के लिए अमेरिका से यूरोप पहुंची थी. इस दौरान वह ग्रीस भी गईं, जहां उनकी मुलाकात हैरिस सेवास्टॉपल्स से हुई. उन्होंने उनके साथ पांच दिन बिताए लेकिन उन पांच दिनों में यह कपल एक दूसरे के नजदीक आ गया और आज दोनों के रिश्तों को 5 दशक बीत चुके हैं.
दरअसल, जब सुरा लंदन के पब में मौजूद थीं तो उन्होंने बातों-बातों में एक शख्स को बताया था कि वो ग्रीस घूमने जा रही हैं. इस शख्स ने सुरा को हैरिस के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि हैरिस उनका दोस्त है, जो आपको ग्रीस में सस्ता होटल दिलवा देगा. हैरिस के पिता रेस्टोरेंट मालिक थे.
करीब 5 दशक पहले इस कपल की मुलाकात ग्रीस में हुई थी. जब सुरा हैरिस से मिली तो दोनों की आदतें एक जैसी थीं. ऐसे में दोनों की खूब बनी. सुरा ने 'सीएनएन' से बात करते हुए कहा, 'मुझे ग्रीस से प्यार हो गया था, यह मेरे लिए बिल्कुल अलग दुनिया थी.'
हालांकि इतना घुलने-मिलने के बावजूद दोनों ही लोग रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं थे. सुरा इसके बाद वापस अमेरिका लौट गई थीं.
फिर सुरा और हैरिस एक दूसरे को लेटर लिखते रहे. अगले तीन साल तक दोनों 'लेटर-फ्रेंड' बने रहे. फिर साल 1974 में करीब तीन साल बाद दोनों की एक बार फिर से एथेंस (ग्रीस) में मुलाकात हुई. इस बार दोनों ने शादी करने का फैसला किया. हैरिस भी सुरा के साथ अमेरिका आ गए. हैरिस और सुरा की शादी ओहियो में हुई.
कुछ सालों बाद हैरिस के परिजनों के कहने पर उनकी दूसरी वेडिंग सेरेमनी ग्रीस में हुई. फिर उनके दो बच्चे हुए. साल 1971 में मिले इस कपल को अब 50 साल से अधिक का समय हो गया है. लेकिन आज भी इस कपल का प्यार जवां हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










