
फिलिस्तीन का जिक्र, नस्लवाद और सिस्टम पर तीखा हमला… चर्चा में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
AajTak
उस्मान ख्वाजा चाहते हैं कि भविष्य में किसी खिलाड़ी को सिर्फ उसकी पहचान या धर्म के आधार पर नहीं आंका जाए. ख्वाजा मानवाधिकारों और फिलिस्तीन के समर्थन में खुलकर बोलने की वजह से अक्सर आलोचनाओं का सामना करते रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है. ख्वाजा 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के जरिए अपने इंटरनेशनल करियर का समापन करेंगे. शुक्रवार (2 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा ने ना सिर्फ अपने संन्यास की पुष्टि की, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई समाज और क्रिकेट सिस्टम को लेकर कई कड़वी सच्चाइयों पर भी खुलकर बात की.
यह भी पढ़ें: इस दिग्गज क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान... सिडनी टेस्ट होगा आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला
एशेज सीरीज 2025-26 का पांचवां और आखिरी मुकाबला उस्मान ख्वाजा के करियर का 88वां टेस्ट होगा. लेकिन इस मौके पर चर्चा उनके आंकड़ों, शतकों या रिकॉर्ड्स की नहीं, बल्कि उन सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की हो रही है, जिन पर बोलने की कीमत उन्हें अपने पूरे करियर में चुकानी पड़ी. ख्वाजा ने बेहद साफ शब्दों में कहा कि उन्हें शुरुआत से ही नस्लीय पूर्वाग्रह और इस्लामोफोबिया का सामना करना पड़ा.
उस्मान ख्वाजा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पहले मुस्लिम टेस्ट क्रिकेटर होने के नाते, उन्हें बार-बार यह एहसास कराया गया कि वह बाकी खिलाड़ियों से अलग हैं. उन्होंने कहा कि एशेज सीरीज के दौरान मीडिया और कुछ वर्गों का रवैया फिर से वही पुराना रहा, जहां उनके बयानों को तोड़ा-मरोड़ा गया और उन्हें जानबूझकर विवादों में घसीटा गया. ख्वाजा ने इसे डबल स्टैंडर्ड करार दिया.
फिलिस्तीन को लेकर बात करने में क्या बुराई? उस्मान ख्वाजा ने स्वीकार किया कि उन्होंने क्रिकेट से बाहर के मुद्दों खासतौर पर फिलिस्तीन और मानवाधिकारों पर खुलकर बोलना चुना, और यही बात कई लोगों को असहज करती है. उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि जब मैं यह कहता हूं कि हर इंसान को आजादी और बराबरी मिलनी चाहिए, तो वह विवाद कैसे बन जाता है. फिलिस्तीनियों के अधिकारों की बात करना कुछ लोगों को इतना बुरा क्यों लगता है?'
उस्मान ख्वाजा ने माना कि वह आलोचनाओं के लिए खुद को खुला छोड़ देते हैं, लेकिन फिर भी चुप नहीं रह सकते. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के राइट-विंग नेताओं पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनेता जानबूझकर समाज में डर, नफरत और विभाजन फैलाते हैं, खासतौर पर अप्रवासन और इस्लाम के नाम पर. ख्वाजा ने कहा कि वह ऐसे बयानों और नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे, भले ही इससे उनकी लोकप्रियता को नुकसान क्यों ना पहुंचे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








