
फिर से लौट आया Joker वायरस, Google ने बैन कर दिए ये 4 ऐप्स, अपने फोन से भी तुरंत करें डिलीट
AajTak
Android Malware: Google ने चार ऐप्स को Play Store से डिलीट कर दिया है. इन ऐप्स में Joker मैलवेयर पाया गया है. आपके फोन में भी अगर ये ऐप्स हैं तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें.
Joker वायरस फिर से लौट आया है. कुछ ऐसे ऐप्स जो इस वायरस से इंफैक्टेड हैं वो Google Play Store पर मौजूद थे. जिस वजह से ऐसे खतरनाक ऐप्स को कई लोगों ने डाउनलोड कर लिया है. इसमें जोकर वायरस पाया गया है जो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.
आपको बता दें कि सबसे पहले Joker वायरस को साल 2017 में देखा गया था. ये साइबर क्रिमिनल्स के लिए काफी पॉपुलर च्वॉइस है. इसके जरिए वो एंड्रॉयड यूजर्स को टारगेट करते हैं. साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने इसको लेकर चेतावनी दी है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स में जोकर मैलवेयर में पाया गया है. इसको लेकर कहा गया है कि इन ऐप्स को 100,000 से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है. इसको लेकर Pradeo ने रिपोर्ट किया है.
SamMobile की रिपोर्ट में बताया गया है कि जोकर मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Smart SMS Messages, Blood Pressure Monitor, Voice Languages Translator और Quick Text SMS ऐप्स में पाया गया है.
इसको लेकर रिसर्चर टीम ने गूगल को जानकारी दी जिसके बाद प्ले स्टोर पर से इन ऐप्स को हटा दिया गया है. रिमूवल प्रोसेस से पहले ही इन ऐप्स को 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. इसका मतलब कई लोग का डिवाइस खतरे में हैं.
अगर आपने भी इन ऐप्स को डाउनलोड किया है तो आपको तुरंत इसे डिलीट कर दें. इसके अलावा आप फोन के पासवर्ड को जरूर बदल लें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










