
फिर इतिहास रचेंगी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स, 12 साल बाद करेंगी अंतरिक्ष की यात्रा
AajTak
भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहीं हैं. भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट लॉन्च होगा. उनके साथ अमेरिकी यात्री बुच विल्मोर भी होंगे. सुनीता विलियम्स इससे पहले 2006 और 2012 में अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं.
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) इतिहास रचने जा रहीं हैं. वो एक बार फिर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी. सुनीता विलियम्स बोइंग के स्टारलाइनर (Starliner) स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष जाएंगी. उनके साथ बुच विल्मोर (Butch Wilmore) भी होंगे.
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, ये स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर लॉन्च होगा. इसे कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर लगभग एक हफ्ते तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में बिताएंगे.
बोइंग स्टारलाइनर के जरिए पहली बार अंतरिक्ष यात्री को स्पेस ले जाया जा रहा है. इससे पहले 2019 में Boe-OFT और 2022 में Boe-OFT2 लॉन्च किया गया था. स्टारलाइनर मिशन पर एक अरब डॉलर से ज्यादा का खर्च होने का अनुमान है.
अगर ये मिशन कामयाब होता है तो इसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जाएगा. 2011 में नासा ने अपनी स्पेस शटल फ्लीट को रिटायर कर दिया था. इसके बाद नासा ने कमर्शियल क्रू प्रोग्राम लॉन्च किया था, जिसके तहत एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और बोइंग स्पेसक्राफ्ट बना रहीं हैं.
मिशन के कामयाब होने पर बोइंग के स्टारलाइन एयरक्राफ्ट को स्पेस मिशन के लिए अथॉराइज्ड भी कर दिया जाएगा. इससे पहले 2020 में स्पेसएक्स के एयरक्राफ्ट ने अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था.
वहीं, एनडीटीवी से बात करते हुए सुनीता विलियम्स ने कहा, 'जब मैं इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचूंगी तो ये घर जाने जैसा होगा.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











