
फिरकी ही नहीं बल्ले से भी कमाल, टीम इंडिया के 'मिस्टर भरोसेमंद' बने आर अश्विन
AajTak
आर अश्विन ने ना सिर्फ गेंद, बल्कि बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन किया है. टीम को चाहे विकेट की तलाश हो या मुश्किल हालात में रन जुटाने की, अश्विन ने इसे पूरा किया है. गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले अश्विन टीम इंडिया के मिस्टर भरोसेमंद बन गए हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गिनती मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में होती है. ऑस्ट्रेलिया दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अश्विन का प्रदर्शन अव्वल दर्जे का रहा है. उन्होंने ना सिर्फ गेंद, बल्कि बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन किया है. टीम को चाहे विकेट की तलाश हो या मुश्किल हालात में रन जुटाने की, अश्विन ने इसे पूरा किया है. गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले अश्विन टीम इंडिया के मिस्टर भरोसेमंद बन गए हैं. बल्लेबाज के तौर पर अपना क्रिकेट करियर शुरू करने वाल अश्विन इन दिनों गेंद से टेस्ट क्रिकेट में एक-एक कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में वो 400 विकेट लेने से 9 कदम दूर हैं. चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो 200 बार बाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट कर चुके हैं. ऐसा करने वाले अश्विन दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. इसके अलावा वो भारत में 268 टेस्ट विकेट भी ले चुके हैं. उन्होंने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा. हरभजन के नाम भारत में 265 टेस्ट विकेट हैं. अश्विन से आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं. यही नहीं अश्विन 29 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले अश्विन ने ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी कर ली. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं. उन्होंने 67 बार ये कमाल किया था. ये सभी रिकॉर्ड साबित करते हैं कि क्यों अश्विन की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में होती है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








