
फाइनल में हार के बाद छलका न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का दर्द, हार का ठीकरा किस पर फोड़ा?
AajTak
भारतीय टीम ने जहां तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, वहीं न्यूजीलैंड एक बार फिर वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर सकी. फाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर काफी उदास दिखे. सेंटनर की टीम फाइनल में कुछ खास नहीं कर सकी.
न्यूजीलैंड को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 96 रनों से हार झेलनी पड़ी. रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया, लेकिन उसकी पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड 2021 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था. अब उसे यहां भी निराशा हाथ लगी. उधर भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार और बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है.
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने फाइनल में हार के बाद भी अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया. सेंटनर ने टीम की हार का ठीकरा किसी खिलाड़ी पर कतई नहीं फोड़ा. सेंटनर ने इसके बजाय अपने खिलाड़ियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर चरण में खिलाड़ियों ने मजबूती से मुकाबला किया. उन्होंने माना कि फाइनल में भारत ने उनसे बेहतर खेल दिखाया.
मिचेल सेंटनर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, 'मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि वे यहां तक पहुंचे. पूरे टूर्नामेंट में हमें कई चुनौतियां मिलीं, लेकिन हर मौके पर हमने अच्छा संघर्ष किया. आज हमें एक बेहतरीन टीम ने मात दी और वह भी शानदार दर्शकों के सामने.'
मिचेल सेंटनर ने स्टेडियम में मौजूद भारतीय प्रशंसकों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'चारों तरफ नीले रंग का समुद्र नजर आ रहा था. भारत घरेलू टीम थी और ऐसे माहौल में खेलना आसान नहीं होता. घरेलू माहौल में वर्ल्ड कप खेलने के चलते काफी दबाव भी आता है. सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को अपनी मेहनत पर गर्व होना चाहिए.'
न्यूजीलैंड के कैप्टन ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को जीत के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई और टीम को यहां तक पहुंचाया.
मिचेल सेंटनर के मुताबिक सुपर-8 और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन फाइनल में भारतीय टीम ने उनसे बेहतर खेल दिखाया. सेंटनर कहते हैं, ''सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन आज रात हमें साफ तौर पर बेहतर टीम ने मात दी.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








