
फाइनल में भी गरजा टीम इंडिया का ‘पॉकेट डायनामाइट’, कीवी गेंदबाजों के उड़े होश!
AajTak
ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सफलतम बल्लेबाजों में एक रहे. ईशान किशन ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से तूफानी प्रदर्शन किया. ईशान किशन ने संजू सैमसन के साथ मिलकर तूफानी साझेदारी की.
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन किया. 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए. ईशान ने अपनी इनिंग्स में चार छक्के और चार चौके लगाए. ईशान के टी20 इंटरनेशनल करियर का ये 10वां अर्धशतक रहा. ईशान किशन को जिमी नीशम ने मार्क चैपमैन के हाथों कैच आउट कराया.
ईशान किशन ने इस दौरान संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप की. संजू ने 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 46 गेंदों पर 89 रनों का योगदान दिया. संजू ने इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 89 रन बनाए थे. जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से नाबाद 97 रन निकले थे.
ईशान किशन को छोटे कद और मैदान में हर तरफ शॉट्स मारने की क्षमता के चलते 'पॉकेट डायनामाइट' के नाम से भी जाना जाता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुछ अहम पारियां जरूर खेलीं. ईशान ने पाकिस्तानी टीम के खिलाफ यादगार 77 रनों का योगदान दिया, जबकि नामीबिया के खिलाफ 61 रन बनाकर भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.
इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 39 रनों का योगदान दिया, वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ 38 रन बनाए. हालांकि कुछ मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश भी रहा. वेस्टइंडीज के खिलाफ वह 10 रन ही बना सके, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका खाता भी नहीं खुला.
ईशान किशन ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ 20 और नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 रनों की पारी खेली. अब फाइनल में उन्होंने अर्धशतक जड़ा. इस तरह उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 8 मैचों में 35.22 के एवरेज और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. भारतीय बल्लेबाजों में ईशान से ज्यादा रन इस टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने जड़े. संजू ने 5 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन स्कोर किए.
फाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








