
फाइनल में प्लेइंग-11 से आउट होंगे अभिषेक शर्मा? खराब फॉर्म के बीच हरभजन सिंह ने खुलकर किया सपोर्ट
AajTak
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड संग फाइनल 8 मार्च को खेलना है. खिताबी मुकाबले के लिए अभिषेक शर्मा प्लेइंग-11 में बने रहते हैं या नहीं, ये देखने वाली बात होगी. अभिषेक मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में महज 89 रन बना सके हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक का बल्ला मौजूदा टूर्नामेंट में लगभग खामोश ही रहा है. सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड के खिलाफ वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिससे उनकी फॉर्म को लेकर सवाल और तेज हो गए हैं.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक ऑफ-स्पिनर विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में फिल साल्ट के हाथों मिडविकेट पर लपके गए. आम तौर पर ऐसी गेंदों को अभिषेक आसानी से बाउंड्री के पार भेज देते हैं, लेकिन इस बार उनकी टाइमिंग पूरी तरह चूक गई. उनकी बॉडी लैंग्वेज से साफ दिख रहा था कि वह इस समय आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 6 गेंद, 6 रन, बुमराह की 'बॉम्बिंग...', 18वें ओवर में ऐसे डूबा अंग्रेजों का जहाज!
अभिषेक शर्मा ने मौजूदा टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार तीन डक के साथ किया था, जिसने फैन्स को चौंका दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 55 रन जरूर बनाए, लेकिन उनकी फॉर्म फिर से खराब हो गई. इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के स्कोर 0, 0, 0, 15, 55, 10 और 9 रहे हैं. यानी अभिषेक ने 7 पारियों में 12.71 की खराब औसत से 89 रन बनाए हैं.
ऑफ-स्पिनर्स के जाल में फंस रहे अभिषेक एक दिलचस्प बात यह भी रही कि अभिषेक शर्मा को मौजूदा वर्ल्ड कप में ऑफ स्पिन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा परेशान किया है. ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड्स के ऑफ-स्पिनर आर्यन दत्त ने उन्हें आउट किया था. जबकि पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने भी उन्हें पवेलियन भेजा. अब सेमीफाइनल में विल जैक्स ने उनका विकेट ले लिया.
लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा को टीम से बाहर करने की मांग भी उठने लगी है. भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि फाइनल के लिए अभिषेक को ड्रॉप करना सही फैसला नहीं होगा. अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए हरभजन ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को इस समय युवा खिलाड़ी का समर्थन करना चाहिए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








