
फरीदाबाद में क्रेडिट कार्ड ठगी का बड़ा खुलासा, दिल्ली के द्वारका में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर
AajTak
फरीदाबाद पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी के मामले में दिल्ली के द्वारका से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही हजारों रुपये की साइबर ठगी का खुलासा भी हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.
Faridabad Credit Card Fraud: फरीदाबाद पुलिस ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो टेली कॉलर भी शामिल हैं. यह कार्रवाई साइबर अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लोगों को फोन कर झांसे में लेते थे. ठगी के लिए आधुनिक तकनीक और फर्जी लिंक का इस्तेमाल किया जा रहा था. इस मामले ने एक बार फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे को उजागर किया है.
पीड़ित से 18 हजार रुपये की ठगी पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को भगत सिंह कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित ने बताया कि उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच दिया. इसके बाद आरोपी ने एक फर्जी लिंक भेजा और कार्ड की जानकारी भरवा ली. जानकारी मिलते ही आरोपी ने पीड़ित के खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिए.
साइबर थाने में दर्ज हुई FIR शिकायत मिलने के बाद बल्लभगढ़ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की. कॉल डिटेल्स, डिजिटल ट्रांजैक्शन और लिंक के सोर्स को खंगाला गया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी किसी संगठित गिरोह द्वारा की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली में सक्रिय नेटवर्क पर नजर रखना शुरू किया.
द्वारका में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर जांच के दौरान पुलिस टीम को अहम सुराग मिला और दिल्ली के द्वारका सेक्टर-19 में स्थित एक किराए के फ्लैट तक पहुंच बनाई गई. यहां से एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था. बुधवार को पुलिस ने मौके पर छापा मारकर कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया. फ्लैट से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और दस्तावेज भी बरामद किए गए. इसके साथ ही चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश (25), तरंग (32), सूरज (20) और सिद्धांत (23) के रूप में की है. सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं. आकाश इस फर्जी कॉल सेंटर का मालिक बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी मिलकर ठगी की इस पूरी साजिश को अंजाम दे रहे थे. इनके खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद गिरफ्तारी की गई.
ठगी का पूरा नेटवर्कफरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. आकाश द्वारका के किराए के फ्लैट से पूरे ऑपरेशन को चला रहा था. तरंग फर्जी सिम कार्ड और डेटा उपलब्ध कराता था. वहीं सूरज और सिद्धांत टेली कॉलर के तौर पर लोगों को फोन कर ठगी करते थे. सभी की भूमिका तय थी और सुनियोजित तरीके से अपराध को अंजाम दिया जा रहा था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






