
बाथरूम में थे कपल... बिना नॉक किए रूम में आ गया वेटर, अब 'द लीला पैलेस' को देना होगा ₹10 लाख मुआवजा
AajTak
चेन्नई की एक उपभोक्ता अदालत ने उदयपुर के लग्जरी होटल 'द लीला पैलेस'को मेहमानों की निजता के उल्लंघन का दोषी ठहराते हुए एक दंपति को ₹10 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है. होटल को कमरे का 55000 रुपये किराया 9% वार्षिक ब्याज सहित लौटाने और मुकदमे का खर्च देने का भी निर्देश दिया गया है.
चेन्नई के एक कंज्यूमर कोर्ट ने उदयपुर के लग्जरी होटल 'द लीला पैलेस' को मेहमानों की निजता का उल्लंघन करने का दोषी ठहराते हुए एक दंपति को ₹10 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने इसे सेवा में गंभीर कमी और अतिथि की निजता में दखल करार दिया. मामला चेन्नई के रहने वाले दंपति से जुड़ा है, जिन्होंने 26 जनवरी 2025 को उदयपुर स्थित इस होटल में एक दिन का स्टे बुक किया था.
दंपति ने 'ग्रैंड रूम विद लेक व्यू' के लिए ₹55,500 का भुगतान किया था. महिला शिकायतकर्ता, जो पेशे से वकील हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ ने मास्टर की का इस्तेमाल कर उस समय कमरे में प्रवेश किया, जब वह और उनके पति वॉशरूम में थे. महिला वकील का आरोप था कि उनके 'नो सर्विस' चिल्लाने के बावजूद कर्मचारी कमरे में घुस आया और कथित तौर पर वॉशरूम के टूटे हुए दरवाजे से अंदर झांकने की कोशिश की, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा हुई.
यह भी पढ़ें: रैपिडो ड्राइवर के खाते से ताज उदयपुर की शाही शादी तक पहुंची मनी ट्रेल, ED की जांच में बड़ा खुलासा
दंपति ने तुरंत होटल रिसेप्शन में शिकायत की, लेकिन समय पर और उचित प्रतिक्रिया नहीं मिली. कंज्यूमर कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि किसी होटल के बुक्ड रूम में स्टाफ का प्रवेश गंभीर लापरवाही है और यह अतिथि की निजता व सुरक्षा के अधिकार का उल्लंघन है. कोर्ट ने होटल का यह तर्क खारिज कर दिया कि कमरे पर 'डू नॉट डिस्टर्ब' साइन नहीं लगा था, लैच/डबल लॉक भी नहीं लगे थे और स्टाफ ने इंटरनल एसओपी का पालन किया. कमरे में मेहमानों की मौजूदगी का एहसास होते ही स्टाफ तुरंत बाहर निकल गया.
कंज्यूमर कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि होटल की इंटरनल एसओपी (Standard Operating Procedures) अतिथि के मौलिक अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकतीं. कोर्ट ने पाया कि डोरबेल बजाने के एक मिनट से भी कम समय में कमरे में प्रवेश करना अनुचित था, खासकर जब दंपति वॉशरूम में थे. कोर्ट ने होटल 'द लीला पैलेस, उदयपुर' को निर्देश दिया कि दंपति को 10 लाख रुपये मुआवजे के साथ कमरे का ₹55,000 किराया 9% वार्षिक ब्याज और ₹10,000 मुकदमेबाजी खर्च सहित दो माह में चुकाया जाए. कोर्ट ने कहा कि स्टाफ को कमरे में प्रवेश से पहले रिसेप्शन से गेस्ट की मौजूदगी की पुष्टि करनी चाहिए थी और यह भी नोट किया कि होटल अपनी एसओपी पेश नहीं कर सका, सीसीटीवी फुटेज देने में देरी हुई और कमरे के बाहर लगा कैमरा काम नहीं कर रहा था.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









