
तुर्कमान गेट हिंसा: सलमान खान, ऐमन रिजवी... भड़काऊ पोस्ट करने वाले 4 इन्फ्लुएंसर्स के नाम आए सामने
AajTak
तुर्कमान गेट हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की पहचान की है. चार के नाम सामने आए हैं, जिन पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है. पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एमसीडी की डिमोलिशन ड्राइव के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए.
दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. पुलिस ने इस मामले में 10 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की पहचान की है, जिन पर हिंसा भड़काने और उकसाने वाले पोस्ट करने का आरोप है. फिलहाल इनमें से चार इंफ्लूएंसर के नाम सामने आए हैं. दिल्ली पुलिस सभी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजेगी.
जिन चार सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के नाम सामने आए हैं, उनमें पहला नाम खालिद मालिक का है. दूसरा नाम सईद उमैर अली का बताया गया है. तीसरा नाम ऐमन रिजवी का है, जिन्हें जांच में शामिल होने के लिए पहले ही बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं. चौथा नाम सलमान खान का सामने आया है. पुलिस के अनुसार, इन सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ और उकसाने वाले पोस्ट डाले थे.
10 इंफ्लूएंसर चिन्हित, 4 के नाम आए सामने
पहला नाम- खालिद मालिक
दूसरा नाम- सईद उमैर अली
तीसरा नाम- ऐमन रिज़वी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









