
मेरठ: दलित महिला की हत्या कर बेटी का अपहरण, गांव में तनाव, लगाई गई कई थानों की फोर्स
AajTak
मेरठ के सरधना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. कपसाड गांव में एक युवक ने खेत जा रही दलित महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और उनकी 20 वर्षीय बेटी को अगवा कर लिया. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है.
Uttar Pradesh News: मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र स्थित कपसाड गांव में पारस राजपूत नामक युवक ने एक दलित महिला की हत्या कर दी और उसकी बेटी का अपहरण कर लिया. आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर महिला को मौत के घाट उतारा जब वह अपनी बेटी के साथ खेत जा रही थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच टीमें गठित की हैं. यह घटना पुरानी जान-पहचान और विरोध के कारण अंजाम दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है.
अस्पताल में हंगामा और भारी पुलिस बल
महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की और शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया. ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक लड़की की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा.
घंटों चले हंगामे और भीम आर्मी के विरोध के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए. फिलहाल गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. हालात काबू में हैं.
राजनीतिक रंग लेती घटना
इस जघन्य हत्याकांड और अपहरण मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा, वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने इसे 'अति-दुखद और शर्मनाक' करार दिया. सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर रासुका (NSA) लगाने की मांग की है. विपक्ष ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









