
'ट्रंप को खुश करने के लिए...', ईरान में भारी बवाल के बीच सुप्रीम लीडर खामेनेई का पहला बयान, US पर जमकर बरसे
AajTak
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हालिया आंदोलन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है. खामेनेई ने कहा कि ट्रंप का पतन भी अन्य तानाशाहों की तरह होगा और इस्लामिक रिपब्लिक अशांति के आगे नहीं झुकेगा.
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हालिया आंदोलन में पहली बार खुलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है. ईरान में तेज होते आंदोलन के बीच खामेनेई ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि ट्रंप का भी पतन होगा. उन्होंने कहा कि ईरान के कुछ लोग दूसरे देश के नेता को खुश करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं.
ईरान के सरकारी टेलीविजन पर ब्रॉडकास्ट अपने संबोधन में खामेनेई ने कहा, 'ट्रंप को यह जान लेना चाहिए कि फिरौन, निमरूद, रजा शाह और मोहम्मद रजा जैसे विश्व के तानाशाह अपने घमंड के चरम पर गिराए गए. उनका भी पतन होगा.'
उन्होंने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक अशांति के आगे झुकेगा नहीं. खामेनेई ने कहा, 'सबको जान लेना चाहिए कि इस्लामिक रिपब्लिक सैकड़ों हजार सम्मानित लोगों के खून से सत्ता में आई है और वो भाड़े के लोगों के सामने पीछे नहीं हटेगी.'
उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'वो उन्हें (ट्रंप को) खुश करना चाहते हैं. अगर उन्हें देश चलाना आता, तो वो अपना देश चलाते, यहां दखल नहीं दे रहे होते.' साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका के भीतर कई गंभीर समस्याएं हैं.
जून में ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला किया था जिसका जिक्र करते हुए खामेनेई ने कहा, '12 दिनों के युद्ध में हमारे एक हजार से ज्यादा हमवतन शहीद हुए.' उन्होंने कहा कि ट्रंप ने खुद स्वीकारा है कि उनके आदेश से ईरान पर हमले हुए थे, जो इस बात का सबूत है कि उनके हाथ ईरानियों के खून से रंगे हैं.'
अपने संबोधन के अंत में खामेनेई ने अपने समर्थकों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा, 'प्रिय युवाओं, अपनी तैयारी और अपनी एकता बनाए रखें. एकजुट राष्ट्र किसी भी दुश्मन पर विजय प्राप्त करेगा.'

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









