
सड़क फाड़कर निकला पानी... पाइपलाइन फटने से हॉस्टल में कैद बच्चे, धंस गई पक्की सड़क
AajTak
Maihar Amarpatan Pipeline Burst Video: मैहर जिले के अमरपाटन-सतना मार्ग पर बाणसागर परियोजना की मुख्य पाइपलाइन अचानक फूट गई. पाइपलाइन से पानी का दबाव इतना भीषण था कि वह सड़क फाड़कर 'ज्वालामुखी' की तरह ऊपर निकला और देखते ही देखते कॉलेज के सामने स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास जलमग्न हो गया.
MP News: मैहर जिले के अमरपाटन में नल-जल योजना की मुख्य पाइप लाइन फटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अमरपाटन-सतना मार्ग पर सरकारी कॉलेज के सामने सड़क किनारे बिछी बाणसागर प्रोजेक्ट की पाइपलाइन फट गई. पाइप लाइन फटने से कॉलेज कैंपस के अंदर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पानी घुस गया और बाढ़ जैसे हालात बन गए.
अचानक तेज बहाव के कारण कई बच्चे हॉस्टल के अंदर ही फंस गए. सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. मौके पर अमरपाटन SDM, तहसीलदार और थाना प्रभारी पहुंचे. जेसीबी मशीन की मदद से तत्काल पानी निकासी शुरू की गई और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया गया.
पानी का दबाव इतना तेज था कि सड़क तक टूट गई और हॉस्टल परिसर की बाउंड्री पार करते हुए पानी आसपास की आवासीय कॉलोनी के घरों में भी घुस गया.
सड़क निर्माण कंपनी एलएनटी के कर्मचारियों की दलील है कि निर्माण के दौरान पाइप लाइन का सेफ्टी वॉल्व सड़क के नीचे दब गया था और वह मिल नहीं रहा था. शुक्रवार को उस वॉल्व को ढूंढने के लिए लाइन का प्रेशर बढ़ाकर टेस्टिंग की गई, उसी दौरान यह वाकया हो गया.
वहीं, SDM आरती सिंह पटेल का कहना है कि बिना पूर्व सूचना और तैयारी के इस तरह की टेस्टिंग करना गंभीर लापरवाही है. सड़क के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क धंसने का खतरा भी बना हुआ है, जिस पर बैरिकेटिंग कर दी गई है.
वहीं, इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है. युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने कहा, ''1600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में हुए बंदरबांट में भ्रष्टाचार की कलई खुल रही है. पहली ही टेस्टिंग में पाइप लाइन फूटी. साफ हो गया कि काम कैसे किया गया है.''

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









