
अमृतसर में दिनदहाड़े ज्वेलर पर तलवारों से हमला, 425 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए बेखौफ बदमाश
AajTak
अमृतसर में दिनदहाड़े ज्वेलर पर तलवारों से हमला कर बदमाशों ने करीब आधा किलो सोना लूट लिया. पता चला है कि इस मामले में पीड़ित को पहले से धमकियां मिल रही थीं. अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पढ़ें इस वारदात की सनसनीखेज कहानी.
पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने एक ज्वेलर को घेरकर उस पर धारदार हथियारों से हमला किया. वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
तलवारों से हमला जानकारी के मुताबिक, हथियारों से लैस आरोपियों ने ज्वेलर पर किरपानों से हमला किया और करीब 425 ग्राम सोना लूट लिया. लूटे गए सोने की कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है. बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने ज्वेलर को चारों तरफ से घेरकर हमला किया. हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया.
सड़क पर अफरा-तफरी पीड़ित ज्वेलर की पहचान मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है, जो अंतार्यामी कॉलोनी का रहने वाला है. यह हमला अमृतसर के फ्लावर स्कूल इलाके के पास हुआ. बताया जा रहा है कि मुख्तियार सिंह किसी काम से जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें निशाना बनाया. घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.
एक महीने से मिल रही थीं धमकी पीड़ित ज्वेलर को पिछले एक महीने से लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे. आरोप है कि कॉल करने वाले उससे रंगदारी की मांग कर रहे थे. इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी. आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी न देने की वजह से ही इस लूट और हमले को अंजाम दिया गया.
पुलिस जांच में जुटी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









