
फटा पोस्टर, निकले संजू… अभिषेक से शुरू हुई थी वर्ल्ड कप की कहानी, मगर फाइनल से पहले SAMसन ही सैमSON
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में भारत की उम्मीदें अभिषेक शर्मा के स्टारडम पर टिकी थीं, लेकिन टूर्नामेंट आगे बढ़ते-बढ़ते कहानी बदल गई. जहां अभिषेक का बल्ला खामोश रहा और उनके नाम सबसे ज्यादा शून्य दर्ज हुए, वहीं संजू सैमसन ने बड़े मौकों पर शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया की राह आसान कर दी.
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में अगर किसी एक भारतीय बल्लेबाज के इर्द-गिर्द सबसे ज्यादा उम्मीदें घूम रही थीं, तो वह नाम था अभिषेक शर्मा. आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने ऐसा माहौल बना दिया था कि भारत की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी का भविष्य उन्हीं के बल्ले से तय होगा. हर चर्चा में वही थे- पावरप्ले के बादशाह, गेंदबाजों पर टूट पड़ने वाले बल्लेबाज और नई पीढ़ी के बड़े स्टार.
दूसरी तरफ संजू सैमसन थे- प्रतिभा पर कभी सवाल नहीं रहा, लेकिन जगह को लेकर हमेशा संशय रहा. टूर्नामेंट से पहले तक यह भी साफ नहीं था कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं. कई मैचों में उनका नाम टीम से बाहर दिखा और ऐसा लगने लगा कि शायद इस वर्ल्ड कप में उनकी भूमिका सीमित ही रहने वाली है.
... लेकिन क्रिकेट की खूबसूरती यही है- यह कहानी को पलटने में देर नहीं लगाता...
अब जब भारत फाइनल में पहुंच चुका है, तो कहानी बिल्कुल अलग है. जो टूर्नामेंट अभिषेक शर्मा के स्टारडम से शुरू हुआ था, वह अब संजू सैमसन के दमदार प्रदर्शन से रोशन हो रहा है. आंकड़े भी यही कहानी कहते हैं. अभिषेक शर्मा के नाम इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शून्य दर्ज हो चुके हैं और उनका बल्ला जैसे ठंडा पड़ गया है. शुरुआती मैचों में जिस आक्रामकता की उम्मीद थी, वह दिखाई नहीं दी और कई बार ऐसा लगा जैसे उनका आत्मविश्वास भी डगमगा गया हो.
वहीं, संजू सैमसन ने धीरे-धीरे कहानी अपने नाम कर ली. उन्होंने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि बड़े मौकों पर टीम के लिए खड़े हुए. सुपर-8 के अहम मुकाबले में उनकी 97 रनों की नाबाद पारी ने भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई. फिर सेमीफाइनल में उन्होंने जो किया, वह इस टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में गिना जाएगा- सिर्फ 42 गेंदों में 89 रन की धुआंधार पारी, जिसमें चौकों और छक्कों की बारिश थी.
उस पारी ने सिर्फ मैच नहीं जिताया, बल्कि भारत को फाइनल का टिकट भी दिला दिया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








