
प्लास्टिक सर्जरी से ऐसा बदला चेहरा, पासपोर्ट फोटो से नहीं हुई पहचान, एयरपोर्ट पर रोकी गई सेलिब्रिटी
AajTak
दुनियाभर में खूबसूरत दिखने की चाह में प्लास्टिक सर्जरी का चलन तेजी से बढ़ा है. कई बार यह कॉस्मेटिक सर्जरी आपको हद से ज्यादा खूबसूरत बना देती है, तो वहीं कुछ मामलों में यह चेहरे के नैन-नक्शे बिल्कुल ही बदल देती है, लेकिन क्या ऐसी सर्जरी आपकी पहचान ही बदल देती है? हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है.
दुनियाभर में खूबसूरत दिखने की चाह में प्लास्टिक सर्जरी का चलन तेजी से बढ़ा है. कई बार यह कॉस्मेटिक सर्जरी आपको हद से ज्यादा खूबसूरत बना देती है, तो वहीं कुछ मामलों में यह चेहरे के नैन-नक्शे बिल्कुल ही बदल देती है, लेकिन क्या ऐसी सर्जरी आपकी पहचान ही बदल देती है? हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया.
ब्राजीलियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और नेटफ्लिक्स स्टार गेसिका कयाने के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, इनके इंस्टाग्राम पर लगभग 20 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उनकी खूबसूरती ने उन्हें इमिग्रेशन अधिकारियों के साथ परेशानी में डाल दिया, क्योंकि उनका पासपोर्ट फोटो उनका प्रेजेंट लुक से काफी अलग था.
सर्जरी ने ऐसे बदला लुक
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कयाने जब ब्राजील लौट रही थीं, तो उन्हें इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया क्योंकि वे अपनी पासपोर्ट फोटो से मेल नहीं खा रही थीं. 32 साल की यूट्यूबर और टिकटॉकर, जो नेटफ्लिक्स फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. सर्जरी के बाद उनका लुक ऐसा बदल गया कि किसी को यकीन दिलाना मुश्किल हो गया कि ये वही जेसिका कायाने हैं. उन्होंने कई कॉस्मेटिक सर्जरी करवाए हैं, जिनमें ब्रेस्ट एन्हांसमेंट, नाक की सर्जरी, जॉलाइन फैट रिमूवल, और गाल और होंठ फिलर्स शामिल हैं. उनका पासपोर्ट फोटो इन सर्जरी से पहले का था, जो अब उनकी प्रेजेंट लुक से मेल नहीं खा रहा था.
न्यूयॉर्क पोस्ट को अपना एक्सपियरेंस बताते हुए वो कहती हैं कि मुझे कई देश में इंट्री इसलिए रोक दी गई थी क्योंकि मेरे सभी दस्तावेजों की फोटो अब मेरे चेहरे से मेल नहीं खाती.
उनकी पासपोर्ट फोटो में वे गहरे बालों और चौड़े फीचर्स के साथ नजर आ रही थीं, जबकि उनकी प्रेजेंट लुक में लंबा चमकदार लाल बाल, पतला नाक, तेज चिन, फुल गाल और मोटे होंठ हैं. हालांकि, उन्होंने अपने 'पहले और बाद' के फोटोज के जरिये से अपनी ट्रांसफॉर्मेशन को प्रमाणित किया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











