
प्रोफेसर अली खान ने कैसे किया सेना की महिला अफसरों का अपमान? हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने यह दिया जवाब
AajTak
इंडिया टुडे टीवी की एंकर ने हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया से सवाल किया कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का किस तरह से अपमान किया है? इस सवाल पर रेनू भाटिया के पास कोई सही जवाब नहीं था.
हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी (Ashoka University) में एसोसिएट प्रोफेसर और पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट हेड डॉ. अली खान महमूदाबाद को 18 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. अली पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. बीजेपी युवा मोर्चा के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद अली महमूदाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी अली खान महमूदाबाद को नोटिस भेजा था.
हरियाणा महिला आयोग ने 12 मई को महमूदाबाद को एक नोटिस जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि उनकी टिप्पणी 'राष्ट्रीय सैन्य कार्रवाइयों को बदनाम करने की कोशिश' थी. इसके साथ ही प्रोफेसर पर यह भी लगाया गया है कि उन्होंने कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान किया. आरोप लगाए जाने के दो दिन बाद, महमूदाबाद ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी टिप्पणी को 'पूरी तरह से गलत समझा गया.'
प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने महिला अधिकारियों का अपमान कैसे किया?
इंडिया टुडे टीवी ने हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया से सवाल किया कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का किस तरह से अपमान किया है? इस सवाल पर रेनू भाटिया के पास कोई सही जवाब नहीं था.
इंडिया टुडे के सवाल पर हरियाणा महिला आयोग की प्रेसिडेंट ने कहा, "एक व्यक्ति सिर्फ ऊपर और नीचे दो लाइनें आर्मी और देश के लिए लिखकर, उसके बाद सारा मीनिंग... आप बताइए कहां नहीं जाता? मैं समझना चाहती हूं, आप मुझे बताइए. मैं कश्मीर और श्रीनगर से संबंध रखती हूं, मैं जानती हूं कि बॉर्डर पर लोग कैसे रहते हैं. मेरे भाई रिटायर्ड कर्नल हैं. मैं समझती हूं. हम एक साथ खड़ें हैं."
जब रेनू भाटिया से पूछा गया कि प्रोफेसर अली के द्वारा कही गईं वो दो लाइनें बताइए, जिनसे सेना की महिला अधिकारियों का अपमान हुआ. इस पर रेनू भाटिया ने कहा, "आप प्लीज मुझे उसका मतलब बता दीजिए, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार ने ऐसा किया. उसका क्या मतलब है और किसके लिए कहा."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










