
प्रिटोरिया में जन्म, तीन देशों की नागरिकता... मस्क का अफ्रीका कनेक्शन क्या है जिसे लेकर ट्रंप दे रहे वापस भेजने की धमकी
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप जो कि एक वक्त में एलॉन मस्क से सबसे अच्छे दोस्त थे, अब उन्हें अफ्रीका लौटने की धमकी क्यों दे रहे हैं. आखिर मस्क का यह अफ्रीका कनेक्शन क्या है और वह कैसे अफ्रीका से आकर कनाडा और फिर अमेरिका के नागरिक बन गए?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क के बीच 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर आरपार की लड़ाई चल रही है. रिपब्लिकन पार्टी ने बुधवार को अमेरिकी सीनेट में टैक्स और खर्च से जुड़े इस अहम बिल को पारित कर दिया. इस बिल पर कई घंटे तक बहस चली और आखिर में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के टाई ब्रेकिंग वोट से बिल को मंजूरी मिली. अब यह बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में जाएगा और वहां इसे विरोध का सामना करना पड़ सकता है.
मस्क का अफ्रीका कनेक्शन
सीनेट में पारित होने से पहले ही यह बिल ट्रंप और मस्क के बीच तकरार की सबसे बड़ी वजह बन गया. बीते दिन राष्ट्रपति ने बिल का विरोध करने वाले एलॉन मस्क पर जबरदस्त निशाना साधा और कहा कि मस्क को मानव इतिहास में शायद किसी भी शख्स की तुलना में कहीं ज्यादा सब्सिडी मिली है लेकिन बिना सब्सिडी के उन्हें अपनी दुकान बंद कर वापस साउथ अफ्रीका लौटना पड़ेगा. ट्रंप ने आगे कहा कि इसके बाद रॉकेट, सैटेलाइट लॉन्च या इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन नहीं होगा और हम बहुत सारा पैसा बचा लेंगे. उन्होंने कहा कि DOGE को मस्क को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट पर गौर करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: 'एलॉन मस्क को दुकान बंद कर अफ्रीका लौटना होगा', लड़ाई बढ़ी तो ट्रंप DOGE से जांच की देने लगे धमकी
राष्ट्रपति ट्रंप जो कि एक वक्त में एलॉन मस्क से सबसे अच्छे दोस्त थे, अब उन्हें अफ्रीका लौटने की धमकी क्यों दे रहे हैं. आखिर मस्क का यह अफ्रीका कनेक्शन क्या है? मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था और इसी बुनियाद पर ट्रंप ने उन्हें वापस अपनी जन्मभूमि लौटने की चेतावनी दी है. मस्क के पिता एरॉल मस्क इंजीनियर और प्रॉपर्टी डीलर थे, जबकि उनकी मां मेय मस्क का जन्म तो कनाडा में हुआ, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई दक्षिण अफ्रीका में हुई थी.
अफ्रीका में अपार्टहेड के दौर में जन्मे एलॉन मस्क एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके बचपन ऐसे दक्षिण अफ्रीका में बीता जहां नस्लवादी व्यवस्था कायम थी, जिसमें श्वेत लोगों को विशेष अधिकार हासिल थे और उनका खुद का परिवार अपार्टहेड व्यवस्था का कट्टर समर्थक था. मस्क ने प्रिटोरिया में अपनी शुरुअती पढ़ाई पूरी की. लेकिन मस्क ने एक बार कहा था कि स्कूल टाइम में उन्हें बुलिंग का सामना करना पड़ा था.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










