
प्रधानमंत्री ही नहीं फॉरेन, एजुकेशन और इकोनॉमी मिनिस्टर... इजरायल ने ढेर कर दी हूतियों की पूरी कैबिनेट
AajTak
इजरायल की एयरस्ट्राइक में यमन के हूती शासन के प्रधानमंत्री अहमद गालेब अल-रहवी समेत लगभग पूरी कैबिनेट मारी गई. मृतकों में कई मंत्री और हूती सैन्य अभियानों के कमांडर भी शामिल हैं. रक्षा मंत्री की मौत को लेकर स्थिति अस्पष्ट है. हालांकि रहवी को संगठन का मुख्य निर्णयकर्ता नहीं माना जाता था और अब उनके डिप्टी मोहम्मद मोफ्ताह को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया है.
इजरायल की ओर से गुरुवार को की गई एयरस्ट्राइक में यमन के हूती शासन के प्रधानमंत्री समेत लगभग पूरी कैबिनेट मारी गई. मरने वालों में प्रधानमंत्री के अलावा एग्रीकल्चर, वेलफेयर, इकोनॉमी, जस्टिस, सूचना, शिक्षा, विदेश मामले और आंतरिक मामलों के मंत्री शामिल थे.
इसके अलावा हूती सैन्य अभियानों के कमांडर भी हमले में मारे गए हैं. हूती संगठन इजरायल पर कई मिसाइल हमले कर चुका है और लाल सागर में जहाजों को भी निशाना बनाता रहा है. हूती न्यूज एजेंसी ने शनिवार को बताया कि राजधानी सना में इजरायल के हमले में प्रधानमंत्री अहमद गालेब अल-रहवी और कई मंत्री मारे गए.
रक्षा मंत्री की मौत को लेकर संदेह
संगठन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख महदी अल-मशात ने इन मौतों की पुष्टि की है. हालांकि हूती शासन के रक्षा मंत्री की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. करीब एक साल पहले प्रधानमंत्री बने रहवी को हूती लीडरशिप का मुख्य हिस्सा नहीं माना जाता था. असल फैसले उनके डिप्टी मोहम्मद मोफ्ताह लेते थे, जिन्हें अब कार्यवाहक प्रधानमंत्री का दायित्व सौंपा गया है.
रिकॉर्डेड भाषण देखने के लिए जुटे थे हूती नेता
इजरायल की सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने सना के उस परिसर को निशाना बनाया जहां हूती के वरिष्ठ नेता इकट्ठा थे. इसे एक 'जटिल ऑपरेशन' बताया गया जो खुफिया जानकारी और वायु शक्ति के दम पर संभव हुआ. इजरायली सूत्रों का कहना है कि हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हूती का रिकॉर्डेड भाषण देखने के लिए बड़ी संख्या में जुटे थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









