
प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया पूरा, कांकेर रैली में स्केच लिए खड़ी बच्ची को लिखी चिट्ठी
AajTak
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बच्ची से किया वादा पूरा कर दिया है. स्केच लेकर रैली में खड़ी बच्ची को पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर आशीर्वाद दिया है. रैली में जब बच्ची उनका स्केच लेकर खड़ी थी तो उसे देखकर पीएम ने कहा था, बेटी मैंने तुम्हारी स्केच देख ली है, तुम थक जाओगी, कब तक खड़ी रहोगी.
छत्तीसगढ़ में बीते दिनों एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक छोटी सी बच्ची को संबोधित किया था और उसे कहा था कि मैं जल्द ही तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा. अब पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा करते हुए उस बच्ची को चिट्ठी लिखी है.
दरअसल कांकेर में पीएम मोदी की रैली में एक बच्ची उनका भाषण सुनने आई थी. इस दौरान बच्ची पीएम मोदी की बनाई गई तस्वीर उन्हें भेंट करना चाहती थी जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा था कि बेटी तुम थक जाओगी. अपनी तस्वीर पुलिसकर्मी को दे दो वो मुझ तक पहुंच जाएगा और मैं तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा. अब प्रधानमंत्री ने उस बच्ची को चिट्ठी लिखकर आशीर्वाद दिया है. उन्होंने कहा कि आप जैसी बेटियां देश की भविष्य हैं.
3 नवंबर को हुई थी पीएम की रैली
3 नवंबर को पीएम मोदी ने कांकेर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था. जब पीएम मोदी भाषण दे रहे थे, उसी दौरान भीड़ में एक बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी का स्केच हाथों में लेकर ऊपर उठाया. जब पीएम मोदी की नजर स्केच लेकर खड़ी उस बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत कहा कि बेटी मैंने तुम्हारी ये तस्वीर देख ली है. तुम इतना बढ़िया काम करके लाई हो.
प्रधानमंत्री मोदी ने बच्ची से कहा कि मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं, लेकिन बेटी थक जाओगी, तुम कब से खड़ी हो. ये पुलिस के जवानों से मैं कहता हूं कि तस्वीर बेटी देना चाहती है तो ले लीजिए और ये मुझ तक जरूर पहुंच जाएगी. बेटी अपना पता उस पर लिख देना. मैं तुझे जरूर चिट्ठी लिखूंगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










