)
'प्रचंड' के प्रहार से कांपेगा दुश्मन, इंडियन आर्मी का ये हेलीकॉप्टर मचा देगा तबाही
Zee News
HAL का स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' अब एडवांस DIRCM तकनीक से लैस होगा, जो दुश्मन की हीट सीकिंग मिसाइलों को भटकाकर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रखेगा. यह तकनीक पूरी तरह स्वदेशी है, जिसे BEL और DRDO द्वारा तैयार कीया जा रहा है. इससे सुरक्षा और आत्मनिर्भरता दोनों मजबूत होंगी.
भारत में बना हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' अब और भी खतरनाक और सुरक्षित होने जा रहा है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के इस हेलीकॉप्टर में अब एक नई और एडवांस तकनीक जोड़ी जा रही है, जिसका नाम है 'DIRCM', यानी Directed Infrared Counter Measure. ये सिस्टम हेलीकॉप्टर को दुश्मन की हीट सीकिंग मिसाइलों से बचाने में मदद करेगा.
More Related News
