)
असली Fighter Jet से 'लड़ेगी' इंडियन आर्मी! देसी 'Lakshya' को निशाना बनाना होगा मुश्किल; टर्बोजेट इंजन से लैस
Zee News
RV Lakshya drone: हैदराबाद स्थित Raghu Vamsi ग्रुप के ARROBOT डिवीजन ने रक्षा क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाते हुए 'RV Lakshya' नाम का एक स्वदेशी जेट-पावर्ड टारगेट ड्रोन लॉन्च किया है. यह ड्रोन खास तौर पर भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अभ्यास के लिए बनाया गया है. यह हवा में बिल्कुल एक असली दुश्मन के लड़ाकू विमान या मिसाइल की तरह उड़ता है, ताकि हमारी सेनाएं अपनी मिसाइलों और हथियारों का सटीक निशाना लगा सकें.
RV Lakshya drone: आधुनिक युद्ध के मैदान में केवल हथियार होना काफी नहीं है, बल्कि सैनिकों का निशाना और उनकी तकनीक भी जबरदस्त होनी चाहिए. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए ARROBOT ने RV Lakshya को तैयार किया है. यह एक 'हाई-स्पीड एरियल टारगेट' (HEAT) ड्रोन है. साधारण ड्रोनों के मुकाबले इसमें एक जेट इंजन (Turbojet) लगा है, जो इसे बहुत तेज रफ्तार देता है. जब भारतीय सेना अपनी नई मिसाइलों या एयर डिफेंस सिस्टम जैसे आकाश या S-400 का परीक्षण करती है, तो उन्हें आसमान में एक ऐसे 'निशाने' की जरूरत होती है जो तेजी से रास्ता बदल सके और तेज उड़ सके. RV Lakshya वही काम करता है.
