)
25 रुपये लीटर वाला 'पेट्रोल', दिल्ली सीएम और भारत को नितिन गडकरी ने दिया पॉल्यूशन का सॉल्यूशन
Zee News
Bharat ki Udan2.0: ज़ी भारत के द्वारा आयोजित भारत की उड़ान 2.0 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पॉल्यूशन पर सॉल्यूशन दिया है. राजधानी दिल्ली की हवा को लेकर चिंता जाहिर की है. साथ कहा कि दिल्ली आने से पहले मैं वापसी के बारे में प्लान करने लगता हूं. क्योंकि मुझसे ये पॉल्यूशन झेला नहीं जाता है.
Bharat ki Udan2.0: भारत की राजधानी दिल्ली सहित देश के कई शहरों की हवा में जहर घुल गया है. भारत लगभग सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन राजधानी दिल्ली का एयर पॉल्यूशन चांद पर दाग की तरह हैं. इसी विषय पर ज़ी भारत द्वारा आयोजित भारत की उड़ान 2.0 के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सवाल पूछा गया. देश में बढ़ते पॉल्यूशन पर नितिन गडकरी ने सॉल्यूशन दिया है. इसके अलावा दिल्ली के प्रदूषण पर सवाल पूछा गया है. साथ ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के लिए सलाह भी मांगी गई.
