)
GTRE-सैफ्रान में AMCA-MKII के इंजन पर डील डन! T-REX और NGF के मिक्सअप से बनेगा पावरफुल फाइटर जेट
Zee News
AMCA Mark-2 Engine: भारत को AMCA फाइटर जेट के लिए सैफ्रान एक ऐसा इंजन देगा, जो AMCA मार्क-2 में फिट बैठ जाए. यह एक ऐसा ताकतवर इंजन होगा, जो बिना आफ्टरबर्न सूपरक्रूज उड़ान भरेगा. इस इंजन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जब भी भारत 6वीं पीढ़ी का फाइटर जेट बनाएगा तो इसी इंजन को अपग्रेड करके इस्तेमाल कर सकता है.
AMCA Mark-2 Engine: भारत तेजी से फाइटर जेट निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसकी वजह एयरफोर्स में मॉडर्न 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट का न होना और चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट्स कमी है. वर्तमान में भारत माइनस 5 जेनरेशन के फाइटर जेट तेजस मार्क-2 और 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA के विनिर्माण में लगा हुआ है. AMCA आगे चलकर इंडियन एयरफोर्स की रीढ़ बनेगा. इसलिए इसमें किसी भी प्रकार कमी की गुंजाइशन नहीं है. इसके लिए भारत फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है. नए स्वदेशी फाइटर जेट के लिए भारत फ्रांसीसी कंपनी सैफ्रान से इंजन की डील कर रहा है.
