)
एयरोस्पेस मैन्यूफैक्चरिंग में महिंद्रा की एंट्री, ब्राजील की एम्ब्राएर के साथ बानएगी विमान! खत्म होगा बोईंग का राज
Zee News
India and Brazil partnership: भारत सिविल एविएशन में ग्लोबल पार्टरनशिप के जरिए क्रांतिकारी बदलाव लाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए भारत सरकार ने पश्चिमी प्रभाव कम करने के लिए पहले रूस से यात्री विमान बनाने का समझौता किया. अब ब्राजील की एम्ब्राएर भी भारत में मैन्यूफैक्चरिंग करने की तैयारी कर रही है.
India and Brazil partnership: भारत मेक इन इंडिया के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप के फॉर्मूले पर काम कर रहा है. इस दिशा में सबसे अधिक जोर डिफेंस और एयरोस्पेश के सेक्टर में दिया जा रहा है. साथ विदेशी कंपनियों के साथ भारत देश की निजी कंपनियों को पार्टनरशिप का मौका दे रहा है. जिससे सार्वजनिक क्षेत्र के साथ ही निजी सेक्टर की कंपनियों की ग्रोथ होगी. साथ सरकारी खजाने में पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा. भारत और ब्राजील के एक बीच एक नया समझौता हुआ है. जिसके तहत ब्राजील की दिग्गज विमान निर्माता कंपनी एम्ब्राएर भारत में कमर्शिलय और मिलिट्री एयरक्राफ्ट भारत में बनाएगी. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
