)
DRDO ने तैयार की विमानों को गायब करने वाली सीक्रेट लैब, जंग में 'मिस्टर इंडिया' बनेगा IAF का AMCA लड़ाकू विमान
Zee News
DRDO stealth lab Bistatic: यह सफलता भारत को हवाई युद्ध के मामले में एक महाशक्ति बनाने की दिशा में सबसे बड़ा फैसला है. अब भारत के पास अपनी अदृश्य सेना बनाने की पूरी चाबी मौजूद है. जिसके बाद IAF के लड़ाकू विमानों के पास अदृश्य होने की जबरदस्त ताकत होगी. जिससे जंग के मैदान में भारत को बड़ी बढ़त हासिल होगी.
DRDO stealth lab Bistatic: भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) बेंगलुरु के अपने एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADE) कॉम्प्लेक्स में भारत की पहली स्वदेशी बिस्टेटिक रडार क्रॉस सेक्शन मेजरमेंट सुविधा का काम लगभग पूरा कर चुका है. यह लैब भारत के नए जमाने के 5वीं पीढ़ी के विमानों, जैसे AMCA यानी एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट को रडार की नजरों से पूरी तरह बचाने वाली तकनीक को परखने का काम करेगी. अब भारत को अपने विमानों के टेस्ट के लिए रूस या फ्रांस जैसे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
