)
पंजाब में एजुकेशन सिस्टम ‘फर्श से, फर्स्ट रैंक तक’! भारत की उड़ान में सिसोदिया बोले- स्कूल बदले, माफिया हिले
Zee News
Bharat Ki Udaan 2.0: देश की राजधानी दिल्ली में जी भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारत की उड़ान 2.0 में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था व सुधार के किए जा रहे प्रयासों पर मुखर होकर बातचीत की. साथ ही बताया कि कैसे गांव के सहयोग से ड्रग्स माफियाओं पर पंजाब सरकार शिकंजा कस रही है.
Bharat Ki Udaan 2.0: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. जहां मौजूदा सरकार द्वारा ड्रग्स खात्मे व शिक्षा सिस्टम की चर्चा जोरों पर है. इसी कड़ी में जी भारत के मंच से मनीष सिसोदिया ने पंजाब के एजुकेशन सिस्टम व ड्रग्स गिरोहों को खत्म करने की तैयारियों व प्रयासों को लेकर विस्तार से चर्चा की. साथ ही, बताया कि कैसे पंजाब पुलिस व पंजाब सरकार अलग-अलग तरह से ड्रग्स पर शिकंजा कस रही है. साथ ही पीछे से एजुकेशन सिस्टम की नींव मजबूत कर रही है. ताकि खुशहाल पंजाब का सपना साकार हो सके.
