)
भारत ओमान से खरीद रहा पुराना जगुआर फाइटर जेट, इंडियन एयरफोर्स के लिए क्यों जरूरी है जंगी बूढ़ा शेर?
Zee News
India Oman defence deal: भारत और ओमान के बीच एक डिफेंस डील हुई है, जिसके तहत ओमान से पुराने और रिटायर हो चुके जगुआर विमान भारत को मिलेंगे. इस डील से भारत अपने जगुआर विमानों की लाइफ लाइन बढ़ाएगा.
India Oman defence deal: भारत दुनिया का चौथा सैन्य शक्ति वाला देश है. इस पावर इंडेक्स में भारत टॉप फाइव में शामिल है, इसकी सबसे बड़ी वजह इंडियन एयरफोर्स है. भारत की एयर पावर रूस भी बेहतर मानी जा रही है. ऐसा तब है, जब एयरफोर्स के पास जरूरी 41 जेट स्क्वाड्रन की जगह मात्र 29 स्क्वाड्रन है. जिसमें जगुआर और मिग वर्जन के पुराने विमान हैं, जो रिटायर के करीब है. इस बीच खबर आ रही है कि भारत ओमान से पुरान जगुआर फाइटर जेट खरीद रही है. जबकि भारत जैसे समृद्ध देश का पुराने डिफेंस इक्यूपमेंट खरीदने की खबर अविश्वसनीय सी लगती है.
More Related News
