)
यूरोप ने दिखाया ठेंगा, तो भारत के पास आया इजरायल! अब हिंदुस्तान में बनेंगे इजरायली हथियार; बौरा उठेंगे दुश्मन
Zee News
Israel defence shift to India: यूरोप के कई देशों द्वारा सैन्य सामानों की सप्लाई पर पाबंदी लगाने के बाद इजरायल अब अपनी रणनीति बदल रहा है. इजरायल अब हथियारों के पुर्जों और कल-पुर्जों के लिए यूरोप पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है. इसके लिए इजरायल ने भारत को अपना सबसे भरोसेमंद ठिकाना चुना है. अब इजरायली कंपनियां भारत में ही अपने हथियारों का निर्माण और रखरखाव करने की योजना बना रही हैं.
Israel defence shift to India: इजरायल के सामने इस समय एक अजीब स्थिति खड़ी हो गई है. यूरोप के कई देश एक तरफ तो इजरायल से हथियार खरीद रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ उन हथियारों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे पुर्जों को इजरायल भेजने पर रोक लगा रहे हैं. इजरायल के लिए यह सुरक्षा के लिहाज़ से बहुत बड़ा खतरा है. इसी वजह से इजरायली रक्षा योजनाकारों ने तय किया है कि वे अब यूरोप के भरोसे नहीं रहेंगे. इजरायल के लिए भारत एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है.
