)
इंडियन आर्मी से खच्चरों की छुट्टी! विजय दिवस पर सेना को मिला ‘वज्रका’, दुर्गम पहाड़ों का नया बॉस
Zee News
Vajraka ATV: विजय दिवस पर इंडियन आर्मी ने दुर्गम पहाड़ियों पर विजय हासिल की है. अब तक सेना खाद्य व रसद और गश्त के लिए खच्चर व घोड़ों का इस्तेमाल करती थी, लेकिन अब तकनीक के दम पर इंडियन आर्मी ने दुर्गम इलाकों का तोड़ वज्रका के रूप में खोज लिया है.
Vajraka ATV: विजय दिवस पर भारत ने दुर्गम पहाड़ियों तकनीकी विजय हासिल की है. इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का आधिकारिक आवास पर विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया था. इस मौके पर कई भारतीय हथियारों की प्रदर्शनी लगाई थी. इन सभी हथियारों से बढ़कर एक वाहन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकार्षित किया. इस वाहन का नाम वज्रका है. इसमें 1000 सीसी का दमदार इंजन है. वज्रका भारत का स्वदेशी ऑल टेरेन वाहन है. यह भारतीय सेना का दुर्गम इलाकों का साथी है.
More Related News
