)
भारत में जल्द आ रही उड़ने वाली बस! नितिन गडकरी का जादुई सॉल्यूशन; खत्म होगा सड़कों से जाम और पॉल्यूशन
Zee News
Bharat ki Udaan 2.0: भारत की उड़ान 2.0 में शिरकत करने आए केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाइंग का बस का आइडिया दिया है. उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही हवा में चलने वाली बस दिल्ली में चलेगी.
Bharat ki Udaan 2.0: राजधानी दिल्ली में भारत की उड़ान 2.0 के कार्यक्रम में देश के विजन पर चर्चा हुई. ज़ी भारत के इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों ने शिरकत की. जिसमें सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और महिला एंव बाल विकास मंत्री अन्नापूर्णा देवी जैसे प्रमुख नाम शामिल है. ज़ी भारत के मंच से जिम्मेदारों ने अपनी विभागीय उपलब्धियां, देश के विकास के लिए अपना विजन बताया. इस दौरान ज़ी भारत से विशेष बातचीत में केंद्रीय मंत्री पॉल्यूशन दिल्ली की सड़कों को जाम मुक्ति दिलाने की योजना पर भी बात की.
