)
1000Km/h रफ्तार, 400KG वजनी! IAF चीफ ने देखी भारत की नई 'हमलावर' मिसाइल LRP2GM; यूं मचाएगी बवाल
Zee News
Indian LRP2GM Missile: IAF चीफ ने जिस मिसाइल को बड़ी गहनता से देखा है. वह LRP2GM क्रूज मिसाइल है. जिसकी कई खासियतें सीक्रेट रखी गई हैं. हालांकि, LRP2GM का विकास भारत के रक्षा उद्योग के लिए एक बड़ा कदम है, जो बताता है कि प्राइवेट इनोवेशन की सुरक्षा को कितना मजबूत कर रहा है.
Indian LRP2GM Missile: भारत अपनी मिसाइल ताकत में जबरदस्त इजाफा कर रहा है. विदेशी निर्भरता को दूर करते हुए, अब खुद ही दुनिया की सबसे एडवांस मिसाइल डेवलप कर रहा है. इसी कड़ी में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह को JSR Dynamics Private Limited के संस्थापक रिटायर्ड एयर मार्शल शिरीष बाबन देव के साथ देखा जा सकता है. दोनों अधिकारी कंपनी की प्रमुख मिसाइल LRP2GM यानी लॉन्ग रेंज पावर्ड प्रेसिजन गाइडेड म्यूनिशन का निरीक्षण कर रहे हैं. आपको बता दें, यह LRP2GM एक हल्के वजन वाली स्टील्थ क्रूज मिसाइल है, जिसे सटीक हमला करने वाले अभियानों के लिए पूरी तरह से स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है.
