
'प्यार है तो भेजो Pizza...', वेलेंटाइन डे पर मैसेज पढ़ते ही Swiggy ने लड़की को दिया सरप्राइज
AajTak
स्विगी ने भी बाकियों की तरह सुष्मिता नाम की अपनी कस्टमर को नोटिफिकेशन भेजा जिसमें लिखा था- 'सुष्मिता.. आपके वैलेंटाइन एकदम बेस्ट डिजर्व करते हैं, शुक्र है कि उनके पास आप हैं.' इसके जवाब में सुष्मिता ने क्यूट रिक्वेस्ट की और स्विगी ने उसे पूरा भी कर दिया.
बीते बुधवार को मोहब्बत का दिन यानी वेलेंटाइन डे बीता है. इस दौरान कई कंपनियों ने कपल्स के लिए ऑफर भी निकाले जिसमें वेलेंटाइन डे डिस्काउंट से लेकर किसी सर्विस पर फ्री चीजें तक शामिल रहीं. मोबाइल फोन पर कई एप्स ने अपने मोबाइल नोटिफिकेशन में भी कई ऑफर दिए.
लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि फूड डिलीवरी एप स्विगी ने अपनी एक कस्टमर को वैलेंटाइन के खूबसूरत तोहफा भेज दिया. ये बात बिलकुल आम नहीं है इसलिए चर्चा में आ गई.
दरअसल, बाकी एप्स की तरह स्विगी ने भी जब बाकियों की तरह सुष्मिता नाम की अपनी कस्टमर को ऐसा ही नोटिफिकेशन भेजा जिसमें लिखा था- 'सुष्मिता.. आपके वैलेंटाइन एकदम बेस्ट डिजर्व करते हैं, शुक्र है कि उनके पास आप हैं.'
सुष्मिता ने इस नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर शेयर किया और स्विगी को टैग करके लिखा- 'मेरा तो कोई वेलेंटाइन ही नहीं है स्विगी.. क्यों भेजते हो ऐसे मैसेज?'
इसके जवाब में स्विगी ने कहा- 'अगर आप चाहें तो हम आपके वेलेंटाइन बन सकते हैं?'. इसपर सुष्मिता ने लिखा- 'प्यार है तो भेजो चीज बर्स्ट पिज्जा.' कमाल की बात है कि इसके जवाब में स्विगी ने लिखा- हमें अपनी डीटेल मैसेज कीजिए.
इसके बाद सुष्मिता ने एक दिल की शेप में बना चीज बर्स्ट पिज्जा की फोटो शेयर की. साथ में दो गुलाब और एक छोटा सा लेटर था जिसपर लिखा था "You deserve all the love and pizza, trust us. Love Swiggy."

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











