
पैगंबर पर विवादित कार्टून छाप चुकी मैगजीन शार्ली हेब्दो पर उखड़ा ईरान, क्या है फ्रेंच पत्रिका का इतिहास?
AajTak
दुनिया की सबसे विवादास्पद व्यंग्य पत्रिकाओं में से एक शार्ली हेब्दो के कार्टून ने एक बार फिर हंगामा खड़ा कर दिया. इस बार ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई का कार्टून छापा गया, जिसके बाद से ईरान फ्रांस को धमका रहा है. ये पहला मौका नहीं. इससे पहले भी कार्टून छापने पर दफ्तर पर हमले हुए. कई लोगों की जान तक ले ली गई.
पहले ताजा मामला जानते चलें. ईरान में फिलहाल युवा, खासकर औरतें बगावत पर उतरी हुई हैं. वे ईरान के उस नियम का विरोध कर रही हैं, जिसमें उन्हें सिर ढककर रहने या किसी खास ड्रेसकोड को मानने को कहा जाए. नियम तोड़ने के लिए पुलिस हिरासत में गई युवती महसा अमीनी की मौत के बाद मुद्दा उछला. अब युवक भी इसमें औरतों के साथ खड़े दिख रहे हैं. ईरान में महिलाओं के साथ हिंसा को ही शार्ली हेब्दो ने घेरे में ले लिया.
बीते साल के आखिर में उसने एक कंपीटिशन का एलान करते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का कार्टून बनाकर भेजने के लिए कहा. प्रतियोगिता में भारी एंट्रीज आईं, जिनमें से कई को पत्रिका में जगह मिली. सबमें खामेनेई खलनायक की तरह दिख रहे थे. इसके बाद ही ईरान उबलने लगा और फ्रांस को अपनी हद में रहने की सलाह दे दी. यहां तक कि इस देश ने अपने यहां स्थित फ्रेंच रिसर्च इंस्टीट्यूट को भी बंद करवा दिया.
तो क्या विरोध के बाद मैगजीन पीछे हट जाएगी और व्यंग्य करना बंद कर देगी! शायद नहीं. क्योंकि इससे पहले भी इस कार्टून पत्रिका ने दुनियाभर की मुसीबतें झेलीं और तब भी अपने तेवर नहीं बदले.
🔴 #MullahsGetOut COMPETITION |Charlie Hebdo is launching a competition to produce caricatures of the Islamic Republic of Iran's Supreme Leader. So get drawing and make sure that Khamenei is the last Supreme Leader the Iranians have to suffer! More info 👉 https://t.co/q3xqVPIZi8 pic.twitter.com/DhbLVG2drG
फ्रांस की बेहद मशहूर व्यंग्य पत्रिका शार्ली हेब्दो में राजनीति, इकनॉमी, समाज, नस्लभेद, रंगभेद और यहां तक कि कल्चर तक पर तीखे तंज किए जाते हैं. यही इसकी पहचान है. सत्तर की शुरुआत में ये पत्रिका तब शुरू हुई, जब इसी मिजाज की एक मैगजीन हारा कीरी को पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉले की मौत पर व्यंग्य छापने के चलते बंद करा दिया गया. 10 साल चलने के बाद मैगजीन बंद हुई, और फिर री-लॉन्च हुई, जिसके बाद वो लगातार विवादों में आती रही.
इसने हर मजहब पर धारदार कार्टून छापे. तिलमिलाए हुए धर्मों ने कई बार इनके एडिटर्स और कार्टूनिस्टों को जेल भिजवाया, कई बार जान से मारने की कोशिश हुई. और कईयों की जान गई भी. पोप का मजाक उड़ाने के चलते शार्ली हेब्दो को 13 बार कैथोलिक संस्थाओं ने नोटिस भेजकर तगड़ा जुर्माना लगवाया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











