
पेट्रोल पंप वाली VIRAL फोटो पर सूर्या ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब और क्यों ली गई थी तस्वीर
AajTak
सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. सूर्यकुमार से पहले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ही ऐसा कर पाए थे. सूर्यकुमार यादव फाइनल में खाता नहीं खोल पाए, लेकिन उनकी कप्तानी शानदार रही.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में 96 रनों से परास्त किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) को आयोजित मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते टीम 255/5 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. जवाब में कीवी टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई.
भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कई पुरानी तस्वीरें अचानक वायरल हो गईं. इन तस्वीरों ने उनके शुरुआती संघर्ष के दिनों की यादें ताजा कर दीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में सूर्यकुमार एक पेट्रोल पंप के उद्घाटन के दौरान नजर आ रहे हैं. यह पेट्रोल पंप पाली तस्वीर उन्होंने 17 जनवरी 2014 को अपने X अकाउंट पर शेयर की थी.
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्हें खुद इन वायरल पोस्ट के बारे में तब पता चला, जब टीम की सोशल मीडिया यूनिट ने उन्हें इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'लोग मुझे बता रहे थे कि यह तस्वीर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया टीम ने भी इसे व्हाट्सएप पर भेजा, तब मुझे पता चला कि ये काफी वायरल हो रही है.'
वायरल हो रही पेट्रोल पंप वाली तस्वीर को लेकर सूर्यकुमार यादव ने बताया कि यह फोटो उनके करियर के शुरुआती दिनों की है. उन्होंने कहा कि यह फोटो करीब 2010 या 2011 के आसपास की है, जब वह अपने एक दोस्त के पेट्रोल पंप के उद्घाटन में शामिल होने गए थे. सूर्यकुमार ने बताया, 'जब मैंने फोटो देखी तो मुझे तुरंत याद आया कि यह करीब 2010 या 2011 की होगी. मेरे एक दोस्त का पेट्रोल पंप खुल रहा था और मैं आसपास ही था, इसलिए उद्घाटन में चला गया था. वहीं यह फोटो ली गई थी.'
वहीं 15 मार्च 2013 की एक पोस्ट भी चर्चा में है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 'अहमदाबाद कॉलिंग कैप्शन के साथ अपनी फोटो डाली थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. ऐसे में यह पोस्ट अब फैन्स के लिए और भी खास बन गई है.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह उनके करियर का एक बड़ा सर्कल पूरा होने जैसा लगता है. कप्तान सूर्या ने कहा, 'यह एक बहुत बड़ा सर्कल जैसा लगता है. यहां तक पहुंचने में लगभग 15 साल लग गए, लेकिन यह सफर शानदार रहा है.' सूर्यकुमार ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








