
पुलिस हिरासत में शख्स की मौत... कर्नाटक में भीड़ ने थाने पर किया हमला, 11 पुलिसकर्मी घायल
AajTak
दावणगेरे के एसपी उमा प्रशांत ने कहा- कल आदिल नाम के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया. वह बेहोश होकर गिर गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. आदिल पुलिस थाने में छह-सात मिनट तक भी नहीं था. लोग हवालात में मौत का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी कैमरा लगा है.
कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नागिरी में आदिल नाम के व्यक्ति की पुलिस थाने में हुई मौत के बाद हिंसक भीड़ ने पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की, पथराव किया और कई वाहनों को आग लगा दी. घटना शनिवार की है. पुलिस ने कहा कि आदिल (30) को जिले में जुआ गतिविधियों में उसकी कथित संलिप्तता के लिए 24 मई को हिरासत में लिया गया था. शुक्रवार रात उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया और थाने में ही उसकी मौत हो गई.
जैसे ही आदिल की मौत की खबर फैली, उसके रिश्तेदारों लोगों के एक बड़े समूह के साथ थाने पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. भीड़ ने पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया और पथराव किया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. आदिल के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि उसकी मौत पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण हुई है. दावणगेरे के पुलिस अधीक्षक उमा प्रशांत ने कहा कि शव को सरकारी अस्पताल में भेजा गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद इसे परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा.
एसपी के मुताबिक, पुलिस इलाके में गश्त कर रही है और चन्नागिरी में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने हिरासत में आरोपी आदिल को टॉर्चर करने की बात से इनकार किया है. उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है. पुलिस का दावा है कि थाने लाए जाने के छह से सात मिनट के अंदर ही आरोपी की मौत हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसकी मौत लो बीपी के कारण हुई.
दावणगेरे के एसपी उमा प्रशांत ने कहा, 'कल आदिल नाम के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया. वह बेहोश होकर गिर गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. आदिल पुलिस थाने में छह-सात मिनट तक भी नहीं था. लोग हवालात में मौत का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी कैमरा लगा है. मृतक के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जाएगी. न्यायाधीश की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. सात पुलिस वाहन और 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है धारा 144 नहीं लगाई गई है.'

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










