
पुलिस थाने के अंदर लोगों पर जमकर बरसे लट्ठ, Video देख ट्विटर पर भिड़ गए 2 IPS अफसर
AajTak
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक पुलिसवाला थाने के लॉकअप में कुछ लोगों पर डंडे बरसाते नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के पुलिस स्टेशन का है. पता हो कि जुमे की नमाज के बाद यूपी में फैली हिंसा में पुलिस प्रशासन की उपद्रवियों पर कार्रवाई चल रही है.
उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के बाद अब सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं. ऐसे ही एक वीडियो में थाने के भीतर पुलिसकर्मी कुछ लोगों को पीटता हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि पुलिस से पिट रहे लोग बीते दिनों हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार उपद्रवी हैं. अब पिटाई के इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसके समर्थन, तो कई लोग इस मामले में विरोध जता रहे हैं. इसी को लेकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सीनियर अफसरों के ट्विटर पर बीच वाद-विवाद छिड़ गया.
दरअसल, पुलिस स्टेशन में लोगों को पीटे जाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए केरल के पुलिस महानिदेशक (DGP) रह चुके डॉ. एनसी अस्थाना ने लिखा, ''अत्यंत ही मनोहारी दृश्य! सुन्दर, अतीव सुन्दर! हेकड़ी ऐसे ही निकलती है!''
इस पर आपत्ति जताते हुए ओडिशा कैडर के आईपीएस अफसर अरुण बोथरा ने लिखा, ''सर, उचित सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि हिरासत में हिंसा कोई खुशी की बात नहीं है. पुलिस थाने में हिरासत में लिए गए किसी शख्स को पीटना कोई बहादुरी का काम नहीं है. यह एक अपराध है. गैर कानूनी आचरण का महिमामंडन न करें. अदालतों के पास दोषियों को दंडित करने का अधिकार और कर्तव्य है, पुलिस का नहीं.''
उधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शनिवार रात एक वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया. सपा नेता ने लिखा, ''उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात , नहीं तो इंसाफ़ खो देगा अपना इकबाल. '' इसी ट्वीट में आगे लिखा कि यूपी हिरासत में मौतों के मामले में नंबर-1 स्थान पर है. अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि यूपी मानवाधिकार हनन में अव्वल है और दलित उत्पीड़न में सबसे आगे है.
वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी विधायक शुलभ मणि त्रिपाठी ने ट्विटर पर लिखा, ''बलवाइयों को रिटर्न गिफ्ट!!''
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं. वीडियो कानपुर और प्रयागराज हिंसा के बाद हुई पुलिस कार्रवाई का बताया जा रहा है, तो दूसरी कोई इस घटना को सहारनपुर कोतवाली का बता रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो किस जगह और किस घटना से जुड़ा है, यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है. देखें Video:

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






