
पुराने ऑडियो लीक मामले को लेकर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की दी धमकी
ABP News
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. रश्मिका मंदाना ने उनके खिलाफ गलत नैरेटिव बनाने वालों को लेकर रिएक्ट किया है. ये मामला 8 साल पुराने एक ऑडियो से जुड़ा है.
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का हाल ही में एक पुराना ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में उनकी मां सुमन मंदाना ने कथित तौर पर रश्मिका के पिछले रिश्ते के बारे में बात की थी. ये ऑडियो 8 साल पुराना बताया जा रहा है. अब इस मामले को लेकर रश्मिका ने रिएक्ट किया है और गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने लीगल एक्शन लेने की भी धमकी दी है.
रश्मिका मंदाना ने किया ये पोस्ट
रश्मिका ने लिखा, 'मेरे प्यारे लोग, जो अब तक मेरी इस जर्नी में मेरे साथ रहे हैं. और इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों के लिए. 8 साल हो गए हैं, मीडिया के एक ग्रुप और ऑनलाइन कुछ यूजर्स ने मेरे खिलाफ गलत जानकारी, हैरेसमेंट और टारगेटेड अटैक का कैंपेन शुरू किया था.'
रश्मिका ने आगे कहा, 'मेरी बातों को गलत मतलब निकाला गया. जो बातें मैंने कभी कही ही नहीं, उन्हें झूठी कहानियों में बदला गया. व्यूज, रीच और एंगेजमेंट के लिए इस नफरत को बढ़ाया गया.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












