
पुतिन के करीबी ने साल 2023 को लेकर कीं चौकाने वाली भविष्यवाणी, अमेरिका-ब्रिटेन में मचेगा हड़कंप
AajTak
रूसी फेडरेशन की सिक्योरिटी काउंसिल में डिप्टी चेयरमैन और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने साल 2023 को लेकर कुछ चौंकाने वाले अनुमान बताए हैं. इनमें अंतराष्ट्रीय बाजार में महंगे तेल के दाम और अमेरिका के कैलिफोर्निया में गृह युद्ध छिड़ने का भी अनुमान है.
यूक्रेन से जंग के बीच रूस के पूर्व राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन के करीबी कहे जाने वाले दिमित्री मेदवेदेव ने साल 2023 को लेकर कुछ अनुमान बताए हैं. दिमित्री की ये भविष्यवाणियां वाकई चौंकाने वाली भी हैं. रूस के पूर्व राष्ट्रपति का अनुमान है कि साल 2023 में अमेरिका में गृह युद्ध छिड़ सकता है और एलन मस्क राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करेंगे. वहीं, अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है.
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने ट्विटर पर कहा कि नए साल से एक दिन पहले शाम के समय हर कोई अलग-अलग तरह के अनुमान लगाता है. ऐसे में हमारी ओर से जानिए साल 2023 में क्या हो सकता है.
सबसे पहले दिमित्री मेदवेदेव ने तेल की कीमतों को लेकर बात की है, जिसको लेकर वर्तमान में रूस और पश्चिमी देशों में तनाव बढ़ा हुआ है. दिमित्री ने कहा है कि साल 2023 में तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं. गैस की कीमत पांच डॉलर प्रति एक क्यूबिक मीटर्स हो सकती है.
On the New Year’s Eve, everybody’s into making predictions Many come up with futuristic hypotheses, as if competing to single out the wildest, and even the most absurd ones. Here’s our humble contribution. What can happen in 2023:
एक बार फिर यूरोपियन यूनियन का हिस्सा बन जाएगा ब्रिटेन
रूसी फेडरेशन की सिक्योरिटी काउंसिल में डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने आगे कहा कि ब्रिटेन एक बार फिर यूरोपिय संघ का हिस्सा बन सकता है. दिमित्री ने कहा कि ब्रिटेन के शामिल होते ही यूरोपियन संघ गिर जाएगा. यूरोपियन संघ की करेंसी यूरो भी इस्तेमाल से बाहर हो जाएगी.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






