
पीलीभीत में पीएम मोदी के मंच पर नजर आएंगे वरुण गांधी? जितिन प्रसाद के समर्थन में आज रैली
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पीलीभीत में रैली है. बीजेपी ने पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है. पीलीभीत में पीएम मोदी के मंच पर क्या वरुण गांधी नजर आएंगे?
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट सुर्खियों में रही. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर यहां से यूपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतार दिया. वरुण गांधी के अगले कदम को लेकर कयासों का बाजार गर्म रहा. अब मतदान की तिथि करीब आ रही है और चुनाव प्रचार जोरो पर है, रैलियों का दौर है लेकिन वरुण गांधी सियासी सीन से गायब नजर आ रहे हैं. पीलीभीत में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली है और नजरें वरुण गांधी पर हैं.
सियासी गलियारों में चर्चा यही हो रही है कि क्या वरुण गांधी आज बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे, मंच पर नजर आएंगे? ये सारे सवाल ऐसे ही नहीं उठ रहे हैं. दरअसल, वरुण गांधी का टिकट काटकर बीजेपी ने जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बना दिया. टिकट कटने के बाद यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि वरुण गांधी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं.
वरुण गांधी ने नॉमिनेशन के लिए चार सेट में पर्चा भी खरीद लिया था. इधर, जितिन प्रसाद ने प्रचार अभियान का आगाज किया और उधर वरुण गांधी मैदान में नहीं उतरे लेकिन एक चुप्पी ओढ़ ली. वरुण गांधी पीलीभीत को लेकर पिछले कुछ साल से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे हैं लेकिन 28 मार्च के बाद से उन्होंने अपने एक्स हैंडल से कोई पोस्ट नहीं किया है.
वरुण ने 28 मार्च को एक्स हैंडल से पीलीभीत की जनता के नाम चिट्ठी पोस्ट की थी और तब से अब तक उन्होंने कोई और पोस्ट नहीं किया है. बीजेपी के तमाम नेताओं ने अपने एक्स हैंडल पर नाम के साथ जहां ब्रैकेट में 'मोदी का परिवार' जोड़ रखा है, वहीं वरुण गांधी के हैंडल की तस्वीर अलग है. वरुण ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल पर नाम में न तो मोदी का परिवार जोड़ा है, ना ही पूरे बायो में कहीं बीजेपी का ही जिक्र है.
वरुण की चुप्पी से पीलीभीत में उनके समर्थक भी असमंजस में हैं. अब वरुण गांधी अगर पार्टी की रैली के मंच से नदारद रहते हैं तो इसका भी एक नकारात्मक संदेश जाएगा. कहा ये भी जा रहा है वरुण गांधी का टिकट कटने से संभावित डैमेज कंट्रोल करने के लिए बीजेपी मेनका गांधी को मंच पर ला सकती है.
यह भी पढ़ें: 'चुनाव के बाद देखते हैं, अभी बहुत टाइम है', वरुण के टिकट कटने पर मेनका गांधी ने कही यह बात

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










